खबरों में बीकानेर✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
✍🏻
पुलिस विश्वविद्यालय जोधपुर और एनएफएसयू की साझेदारी से फोरेंसिक विशेषज्ञ तैयार करने में मिलेगी मदद - मुख्य सचिव
जयपुर, 2 जुलाई। मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य ने कहा कि फोरेंसिक विश्वास का सर्वोत्तम स्तर है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पुलिस विश्वविद्यालय जोधपुर और एनएफएसयू गांधीनगर की साझेदारी से इस क्षेत्र में अच्छा काम किया जा सकता है।
श्री आर्य शुक्रवार को सचिवालय में सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा एवं दाण्डिक न्याय विश्वविद्यालय जोधपुर एवं नेशनल फारेंसिक सांइस यूनिवर्सिटी के मध्य बेहतर समन्वय के लिए आयोजित बैठक को वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित कर रहे थे।
बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि एनएफएसयू एवं पुलिस विश्वविद्यालय जोधपुर के मध्य साझेदारी से फोरेंसिक साइंस के क्षेत्र में राजस्थान को फोरेंसिक विशेषज्ञ तैयार करने में मदद मिलेगी और पुलिस जांच में और वैज्ञानिकता आएगी।
बैठक में गृह विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री अभय कुमार और संयुक्त सचिव श्री रामनिवास मेहता एवं सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा एवं दाण्डिक न्याय विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलपति डॉ. आलोक त्रिपाठी सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी भी मौजूद रहे।
✍🏻
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...