खबरों में बीकानेर✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
✍🏻
बछडो के साथ अत्याचार असहनीय, छोटे बछड़ों का निर्यात न हो - गौ ग्राम सेवा संघ राजस्थान
दिनांक-05.07.2021
विषय:- राजस्थान के देसी गोवंश के बछड़ों को बचाने के लिए राज्य सरकार में विरोध दर्ज करवाने हेतु, राजस्थान के सभी जिलों में ज्ञापन प्रेषित किया गया।
आज गौ ग्राम सेवा संघ राजस्थान के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सूरजमालसिंह नीमराना ने बताया कि वर्तमान राज्य सरकार राजस्थान के देसी गोवंश के बछडो के साथ अमानवीय अत्याचार करने पर तुली है, बड़ी मुश्किल से गौ रक्षा दल राजस्थान ने वर्ष 2014-15 मे राज्य सरकार पर वाद दायर करके माननीय उच्च न्यायालय से """3 वर्ष से छोटे बछड़ों""" को निर्यात नहीं करने के आदेश पारित करवाए थे।
वर्तमान राज्य सरकार कसाई समाज के दबाव में राजस्थान के देसी नस्ल के बछड़ों की उम्र 3 वर्ष से कम करके, उसे राज्य से बाहर भेजना चाहती है,
इसके विरोध स्वरूप आज (करोना गाइडलाइन के अंतर्गत) गौ ग्राम सेवा संघ राजस्थान के राज्य व्यापी आह्वान पर पूरे राजस्थान में जिला स्तर पर सरकार को विरोध दर्ज कराने के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया।
इस अवसर पर गौ ग्राम सेवा संघ राजस्थान के बीकानेर के संयोजक महेंद्र सिंह लखासर ने बताया कि 3 बरस से छोटे बछड़े कभी भी खेती के काम नहीं आते है, और ना ही संवर्धन के काम आते हैं,वह मात्र कत्लखाने जाते है, क्योंकि छोटे बछड़ों का मांस महंगे भाव से बिकता है। इसलिए कसाई उसकी मांग अधिक करते हैं,
वर्तमान सरकार के कुछ राजनीतिक लोग व कुछ क्षेत्र के नेता, यह कार्य करवाने पर उतारू हैं,
सरकार के इस कुकृत्य पर सभी गौ भक्त, गौ सेवक, जीव जंतु प्रेमी, गौ रक्षा दल के कार्यकर्ता,व सभी गौशाला संचालक इस निर्णय का विरोध कर रहे है।
इस अवसर पर बीकानेर गोशाला संघ के कार्यालय सचिव बलदेव दास भदानी ने बताया कि संगठन ने राज्य सरकार के इस कुकृत्य के विरोध में आज 5 जुलाई 2021को पूरे राजस्थान में, हर जिला स्तर पर ज्ञापन लगाया गया है,
संगठन इस महती आंदोलन में आम जनता से पूर्ण मनोयोग से सहयोग कर,गाय के बछड़े की जान बचाने में सहभागी बनने, की अपील करता है,
संगठन का मानना है कि हो सकता है, आपको कई लोग अन्य- अन्य विचारों से बरगलाने की चेष्टा करें परंतु आप सरकार के इस गो विरोधी निर्णय का विरोध अवश्य करें,
इस अवसर पर संगठन ने बताया कि संगठन के विरोध के कारण पिछले 7 वर्षों से हमने यह मुहिम रोक रखी थी, परंतु वर्तमान गो विरोधी सरकार यह निर्णय लेकर राज्य के देशी गोवंश को हानि पहुंचाने की चेष्टा कर रही है।
यदि सरकार ने समय रहते यह निर्णय वापस नहीं लिया तो पूरे राजस्थान में बड़ा आंदोलन किया जाएगा ।
आज के इस ज्ञापन में जगदीश राजपुरोहित, चंपालाल राजपुरोहित, भैराराम, शिशपालगिरी गोस्वामी, विष्णु सिंह, पार्षद अनूप गहलोत आदि ने भाग लिया।
✍🏻
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...