*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*

*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
विधिक सेवा प्राधिकरण परिसर में पौधारोपण
अधिकाधिक पौधारोपण करें तथा
औरों को भी प्रेरित करें : श्री भाटी
■
बीकानेर । श्री मदनलाल भाटी जिला एवम् सेशन
न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर
द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण परिसर में विश्व पर्यावरण
दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर
माननीय जिला एवम् सेशन न्यायाधीश जी ने कहा कि यह बहुत
ही जरूरी है कि जैव विविधता को बनाये रखने के लिये हम अपने
प्राकृतिक परिवेश की अवस्था सही तरीके से बनाकर रखे।
वर्तमान में कोविड-19 महामारी के संक्रमण के कारण
ऑसीजन की कमी महसूस होने पर यह समझ आया कि पेड़-
पौधे ही ऑसीजन का सबसे महत्वपूर्ण स्त्रोत है। हमें स्वयं
अधिक से अधिक पेड़ लगाकर उनका पालन-पोषण करना
चाहिए और दूसरों को भी इस हेतु जागरूक करना चाहिए। इस
अवसर पर मनोज कुमार गोयल, सचिव जिला विधिक सेवा
प्राधिकरण (अपर जिला एवम् सेशन न्यायाधीश), महावीर
महावर, मुय न्यायिक मजिस्ट्रेट, बीकानेर तथा जिला विधिक
सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित रहें। विश्व पर्यावरण
दिवस के अवसर पर समस्त तालुका कोलायत, खाजूवाला,
लूणकरणसर, नोखा व श्रीडूंगरगढ न्यायालयों के न्यायिक
अधिकारीगण द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर
पौधारोपण किया गया तथा जागरूकता कार्यक्रमों का भी
आयोजन किया गया।
ऑनलाइन शिक्षण ऑफलाइन जैसी ही प्रभावी - लीड
बीकानेर। शैक्षणिक वर्ष 2019-20 और कोविड के बाद के वर्ष 2020 के बीच 20,000 स्टूडेंट्स के शैक्षणिक प्रदर्शन के अनुभवजन्य विश्लेषण से पता चला है कि ऑनलाइन पढ़ाई, ऑफलाइन पढ़ाई जितनी ही प्रभावी है। एडटेक कंपनी लीड द्वारा किए गए इस विश्लेषण से यह संकेत भी मिलता है कि ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान जिन स्टूडेंट्स की उपस्थिति 80% से ज्यादा रही, उन्होंने अनियमित उपस्थिति वाले स्टूडेंट्स से 45% ज्यादा अंक अर्जित किये।
यह परिणाम ऑनलाइन कक्षाओं में पढ़ाई की क्षमता के मामले में पैरेंट्स की शंकाओं को दूर करते हैं। मार्च 2020 से स्कूल बंद होने के बाद यह भारत में देखा गया ‘न्यू नॉर्मल’ था। शैक्षणिक वर्ष 2019-2020 और 2020-2021 के लिये साल के मध्य और अंत का मूल्यांकन यह संकेत भी देता है कि ऑनलाइन स्कूलिंग ने ऑफलाइन मोड की तरह भाषा-प्रवाह और संख्या बनाये रखी है।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...