*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
नोखा भाजपा ने फुसाराम पूनियां को श्रद्धांजलि अर्पित की
नोखा 4 जून 2021 ।
भाजपा नेता व नगरपालिका नोखा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष फुसाराम पूनियां का स्वर्गवास होने पर भारतीय जनता पार्टी नोखा द्वारा वर्चुअल माध्यम से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया ।
श्रद्धांजलि सभा में नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने कहा कि स्व. फुसाराम पुनिया पहले नगरपालिका में नौकरी करते हुए हर समय आम जन के लिए तत्पर रहते थे । सरकारी सेवा से सेवानिवृति होकर सामाजिक सेवा में लगे और पार्षद व नेता प्रतिपक्ष के रूप में वार्ड और नगरपालिका में हमेशा आमजन के हित मे कार्य करने में लगे रहे ।
जिला उपाध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष आसकरण भट्टड़ ने कहा कि स्व. फुसाराम पूनिया ने हमेशा हमारा मार्गदर्शन किया । उनकी कमी हमेशा नगरपालिका एवं पार्टी को रहेगी ।
मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र संचेती ने कहा कि जब से हम नोखा नगर स्थापना दिवस मनाने लगे तब से स्व. फुसाराम पुनिया का हमेशा उस कार्यक्रम में सहयोग रहता था और हमारा मार्गदर्शन करते थे ।
श्रद्धांजलि सभा में चुन्नीलाल राजस्थानी ने स्व. फुसाराम पूनियां के नाम से एक सड़क का नामकरण करने का प्रस्ताव रखा जिस पर विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने नेता प्रतिपक्ष व मण्डल अध्यक्ष को इस हेतु इस हेतु नगरपालिका को लिखित मर ज्ञापन देने को कहा । जिस पर वर्चुअल माध्यम से जुड़े सभी ने सहमति दी ।
इस दौरान नोखा देहात मण्डल अध्यक्ष रामकुमार जाखटिया, मैनादेवी जोशी, ओमप्रकाश शर्मा, लक्ष्मणसिंह, अमित पंचारिया, हीरालाल सुथार, हेतराम मेघवाल, गणपत सोनी सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
इस श्रद्धांजलि सभा में पारिवारिक सदस्य रामचंद्र पूनिया, राजकुमार पुनिया, सुनिल पुनिया उपस्थित रहे ।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...