*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
"रंगकर्मी, लेखक, ज्योतिषाचार्य पंडित रामकुमार "कुलिश" को श्रंद्धाजलि दी"
शहर के युवा रंगकर्मी, लेखक, ज्योतिषाचार्य एंव कथावाचक पंडित रामकुमार "कुलिश" का गत दिनों आकस्मिक निधन हो गया, वे कोरोनाग्रस्त थे तथा अस्पताल में उपचाराधीन थे।
सरल, समय, उदार हृदय के व्यक्तित्व होने के साथ ही वह वेद, ज्योतिष, संस्कृत के ज्ञाता, भागवत कथावाचक एवं कर्मकांडी भी थे, उन्होंने कई बार शहर व अन्य जगहों पर भागवत कथा का वाचन किया था।
रंगकर्म में भी रुचि रखने वाले रामकुमार ने अपने रंगमंचीय जीवन मे चार कोट, प्रतिशोध, अर्जेंट मीटिंग, भोला भैरू, चांदी की पगरखी आदि नाटकों में अभिनय किया और नाटक "साक्षात्कार" का लेखन करने के साथ उसमें अभिनय भी किया था।
रामकुमार रंगा के आकस्मिक निधन पर बीकानेर रंगजगत में शोक की लहर छा गई।
उनकी स्मृति में आयोजित ऑनलाइन श्रद्धांजलि सभा में अनुराग कला केंद्र के उनके साथी रंगकर्मी विजय सिंह राठौड़, मंदाकिनी जोशी, सुधेश व्यास, दिनेश रंगा, अशोक व्यास, सुरेंद्र स्वामी, सुनील जोशी, नवल किशोर व्यास, केके रंगा, उत्तम सिंह, राजशेखर शर्मा, शांतनु, विकास शर्मा, भगवती स्वामी, मीनू गौड़, पूनम चौधरी, पूजा आचार्य, दीपिका सिंह भाटी, सुमित मोहिल, मदन मारू, शिव सुथार, अमित सोनी आदि ने शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...