*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
आज रोपे गए पौधे असीम फल देंगे
बीकानेर
5 जून 2021 शनिवार
बीकानेर में आज जगह-जगह पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रह हैं। अधिकांश लोग अपने घरों में गमलों में अथवा बरामदे में खाली पड़ी जगह पर पौधे रोपकर और पहले से लगाए हुए पौधों का पूजन कर पर्यावरण दिवस मना रहे हैं। जिन पार्कों में आना जाना अनुमत है वहां भी कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए पर्यावरण प्रेमी प्रकृति मित्र के रुप में कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं।
पर्यावरण दिवस पर और एकादशी के दिन दान पुण्य का काम जो करेगा उसे अनंत काल तक असीम हो फल प्राप्त होता रहेगा। शास्त्रों के मुताबिक और जनमानस में सदियों से चली आ रही हूं मान्यता के मुताबिक दान पुण्य का कार्य कभी भी किया जा सकता है और प्रत्येक दान पुण्य के कार्य के लिए असीम फल प्राप्त होता है।
आज शनिवार 5 जून 2021 को एकादशी भी है।
एकादशी के दिन व्रत और दान पुण्य करना भजन कीर्तन करना भारतीय धार्मिक परंपराओं में से एक महत्वपूर्ण परंपरा है।
आज कोरोना काल में जब प्रकृति को मित्र बनाने के भरसक प्रयास फिर से किए जा रहे हैं ऐसे में आज के दिन पौधे रोपना भी प्रकृति को अपने और करीब करना माना जाता रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस इसी उद्देश्य से मनाया जाता है कि पर्यावरण हमारा संरक्षण करे और हम पर्यावरण का संरक्षण करते रहें।
युवा पीढ़ी को जहां पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए और अभी रही है वही भारतीय परंपराओं से भी अवगत होते रहना चाहिए तथा परंपराओं का निर्वहन करते हुए हमारी संस्कृति के संरक्षण संवर्धन के कार्य करते रहना चाहिए।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...