*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
बीकानेर से खबर : गोली चली, भागकर बचाई जान, मगर फिर मिली व्हाट्सअप कॉल जरिए धमकी
नामजद मामले की तहकीकात कर रही पुलिस
बीकानेर। थोड़ी देर पहले नयाशहर थाना क्षेत्र में स्थित रामपुरा में फायरिंग हुई है। फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस साक्ष्य सबूत जुटा रही है। नयाशहर थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण के अनुसार भवानी सिंह सोढ़ा के ऊपर फायरिंग हुई। भवानी को गोली लगी नहीं, वह भागकर घर में घुस गया। गोविंद सिंह के अनुसार आरोपी मनीष खत्री ने भवानी के घर के आगे आकर वारदात की। उसने दो फायर किए। मनीष खत्री को नामजद किया गया है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है। प्रथमदृष्टया मामला आपसी विवाद का लग रहा है।
खुलासा
बीकानेर, । फायरिंग के बाद........ बोला, भवानी सिंह तू आज बच गया अगली बार मारे बिना नहीं छोडेंगे, नयाशहर थाना पुलिस ने रामपुरा बस्ती की गली नंबर 8 के निवासी भवानी सिंह सोढा राजपूत पुत्र प्रथवी सिंह पर फायरिंग किए जाने के मामले में मनीष खत्री व तोहिद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस मौके पर जाप्ते के साथ पहुंची हुई है।
आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। वहीं, परिवादी भवानी सिंह ने पुलिस को बताया कि............ ने फायरिंग की घटना के 20 मिनट बाद उसे वाटसएप पर फोन कर धमकी दी कि तू आज तो बच गया है अगली बार तूझे मारे बिना नहीं छोडेंगे।
परिवादी भवानी सिंह के अनुसार.......... व........ उससे रंजिश रखते हैं। इसके कारण शुक्रवार की शाम को 4 बजे.......... ने मनीष खत्री व तोहित को हथियार देकर परिवादी के घर भेजा। मनीष व तोहिद ने परिवादी पर फायरिंग की। परिवादी इस हमले में बच गया।
परिवादी भवानी सिंह के अनुसार फायरिंग के 20 मिनट बाद........... का वाटसएप कॉल आया। उसमें....... ने धमकी दी कि तू आज तो बच गया, अगली बार तू नहीं बचेगा। इससे पूर्व रामपुरा बस्ती में फायरिंग की घटना के बाद सीओ सिटी सुभाष शर्मा व नयाशहर थानाधिकारी गोविन्द सिंह वारदात स्थल पर पहुंचे।
(समाचार सेवा) संपादित
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...