*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*

*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
आचार्य महामंडलेश्वर राजगुरु विशोकानंद जी महाराज का अभिनंदन किया
साधु संतो का काम समाज को सही मार्ग दिखाने का है : विशोकानंद
बीकानेर/ ब्रह्म बगीचा प्रन्यास, बीकानेर के तत्वावधान में आचार्य महामंडलेश्वर राजगुरु विशोकानंद जी महाराज का अभिनंदन किया गया । धुनीनाथ पंच मंदिर प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हीरालाल हर्ष थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र जोशी ने की ।
इस अवसर पर विशोकानंद जी महाराज ने कहा कि संतो का काम समाज को सही मार्ग दिखाने का है ,उन्होंने कहा कि गृहस्थ जीवन में हो रही गतिविधियों में साधु संतो को अनावश्यक हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए विशोकानंद जी ने कहा कि शिवबाड़ी मठ की शानदार परम्परा को कायम रखते हुए विमर्शानंद गिरि को महंत के रूप में नियुक्त किया गया है ।
एडवोकेट हीरालाल हर्ष ने कहा कि भारतीय संविधान ने प्रत्येक नागरिक को अपनी इच्छा से किसी भी धर्म को मानने की स्वतंत्रता दी है, हर्ष ने कहा कि राजनीति धर्म के अनुसार नहीं होनी चाहिए और जिस तरह से राजनैतिक दल धर्म के नाम पर वोट मांगने का प्रयास करते हैं जो संविधान के अनुरूप नहीं है ।
साहित्यकार राजेन्द्र जोशी ने कहा कि धर्म गुरुओं को किसी एक व्यक्ति अथवा राजनीतिक दलों से नहीं बंधना चाहिए । जोशी ने कहा कि विशोकानंद जी महाराज के अथक प्रयासों से ही सोमगिरीजी महाराज की षोडशी एवं नये महंत की परम्पराओं का शानदार आयोजन संभव हो सका है । इस अवसर पर विशोकानंद जी महाराज को शाल ,फूल मालाएं, श्री फल भेंट कर सम्मान किया गया ।
इस अवसर पर मोहनलाल आचार्य, वाचस्पति जोशी,सन्तअमरानन्द,मोडाराम सोलंकी मनोज मुटरेजा मोती सोनी, नरेश कुमार ने भी सम्बोधित किया ।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...