*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
गोबर-गोमूत्र पर नेशनल वेबिनार 6 जून को
बीकानेर। ‘राजस्थान गो सेवा परिषद्’ द्वारा 6 जून को दोपहर 12:30 बजे एक नेशनल वेबिनार आयोजित की जाएगी। जिसका विषय एकमात्र बिंदु पर आधारित होगा कि ‘गोबर से खाद और गोमूत्र से कीटनाशक बनाकर रसायानिक खेती का विकल्प तैयार करने की क्या कार्ययोजना हो सकती हैं? गोपालक को गोबर-गोमूत्र की क़ीमत कैसे मिल सकती है? इस कॉन्सेप्ट को धरातल पर कैसे लाया जा सकता है? साथ ही इस दिशा में अब तक हुए कार्यों से लोगों को अवगत करवाकर इसे राष्ट्रीय स्तर पर एक अभियान के तौर पर यह काम कैसे किया जा सकता है?’
इस वेबिनार की अध्यक्षता ‘राजस्थान गो सेवा परिषद्’ के राष्ट्रीय संयोजक- सुनिल मानसिंहका करेंगे. जिसमें मुख्य वक्ता 'राष्ट्रीय कामधेनु आयोग' के अध्यक्ष डॉ. बल्लभ भाई कथीरिया होंगे.
परिषद् के सचिव अजय पुरोहित ने बताया कि इस सेमिनार में राजस्थान गो सेवा परिषद की नेशनल वर्किंग कमेटी और एक्जीक्यूटिव कमेटी के संयोजक , सदस्य, सभी प्रदेशों के प्रदेश संयोजक, सदस्य तथा परिषद के पदाधिकारी शामिल होंगे। इस वेबिनार में कोरोना काल के बाद गांव-गांव में गोबर से खाद और गोमूत्र से कीट-नियंत्रक बनाकर युवा पीढ़ी को रोजगार और रसायनिक खाद का विकल्प के कार्यान्वयन की सुझाव पर विचार होगा।
इस नेशनल वेबिनार में वेटरनरी यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. विष्णु शर्मा, पूर्व कुलपति डॉ. ए. के. गहलोत, दिनेश गिरी महाराज और सान्निध्य शिवबाड़ी मठ के अधिष्ठाता संवित् विमर्शानन्द महाराज का रहेगा. Zoom App के माध्यम से हो रहे इस वेबिनार का Link निर्धारित समय से पहले भेज दिया जाएगा।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...