*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
*स्काउट गाइड ने चलाया जागरुकता अभियान*
बीकानेर, 5 मई। रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़े के तहत कोरोना के विरूद्ध जागरुकता कार्यक्रमों की श्रृ्खंला में बुधवार को राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के रोवर रेंजर्स द्वारा रोडवेज बस स्टैंड, शार्दूल सिंह सर्किल सहित विभिन्न क्षेत्रों में आमजन को कोविड गाइडलाइन की अनुपालना के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान आमजन को मास्क लगाने, सोशल डिसटेंसिंग रखने तथा बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलने का आह्वान किया गया। उल्लेखनीय है कि जिला कलक्टर नमित मेहता की पहल पर स्काउट गाइड को आमजन में कोरोना के विरूद्ध जागरुकता के लिए ‘कोरोना वारियर्स’ मनोनीत किया गया है। इनके द्वारा जागरुकता की सतत गतिविधियों का संचालन हो रहा है। इसके तहत स्काउट गाइड के प्रतिनिधियों द्वारा पैदल मार्च निकाला गया। वहीं प्रमुख मार्गों पर समझाइश के अलावा जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित स्टीकर चस्पा किए जा रहे हैं। बुधवार को आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में रोवर स्काउट यशवर्धन पुरोहित, अर्जुन भाटी, विनय प्रताप सिंह, किशन तंवर आदि साथ रहे।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...