*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
बीकानेर में कोरोना : निजी क्लिनिक पर एडवाइजरी तो अस्पतालों और एक्स-रे सेंटर पर...?
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने नाराजगी जताई
बीकानेर: सख्ती को लेकर भेदभाव का आरोप, चिकित्सकों की कलक्टर से शिकायत...
बीकानेर
गजनेर रोड स्थित एक क्लिनिक पर प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई का इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने विरोध किया है।
सचिव डॉ.एसएन हर्ष ने इस संबंध में जिला कलक्टर को पत्र लिखकर शिकायत की है। इसमें आरोप है कि गजनेर रोड स्थित एक क्लिनिक में चिकित्सक मरीजों का उपचार कर रहे थे, बाहर मरीजों की कतार थी, उसे देखकर एसडीएम ने कोरोना दिशा-निर्देशों की पालना की अवहेलना बताकर उस पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया दिया।
क्लिनिक को सील कर दिया गया है। इतना ही नहीं, डॉक्टर को गिरफ्तार करने की धमकी दी गई। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने नाराजगी जताते हुए जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर क्लिनिक वापस खुलवाने की मांग की है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रोष जताते हुए कहा कि इस आधार पर तो सरकारी व गैर सरकारी सभी अस्प्ताल, क्लिनिक एक्स रे सेन्टर पर भी कार्रवाई हो सकती है?
हर्ष ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि कोविड महामारी में सभी तरह के चिकित्सक मनोयोग से मरीज की सेवा कर रहे हैं, ऐसे में प्रशासन की यह कार्रवाई करना संतोषजनक नहीं है। एसोसिएशन ने कलक्टर से उक्त क्लिनिक को खुलवाने की गुहार लगाई है।
चिकित्सकों में रोष…
एसोसिएशन से जुडे चिकित्सकों ने कहा है कि इस तरह का व्यवहार असहनीय है। एक सेवानिवृत डॉक्टर विपरीत परिस्थितियों में भी काम कर रहा है, फिर भी उस पर कार्रवाई की जा रही है।
सफाई दें तो उन पर जुर्माना जड़ दिया। वो भी दो गुना ज्यादा। वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. कुलदीप सिंह बिट्ठू ने कहा है कि इस संबंध में चिकित्सकों का दल जिला कलेक्टर से मिलकर नाराजगी जताएगा। जो लोग बिना मास्क हैं, उन पर कार्रवाई करने के बजाय डॉक्टर पर कार्रवाई करना अनुचित है।
✍🏻
अभय इंडिया
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...