*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
नोखा कोरोना-कर्फ्यू मसला : एसआई को थाने से हटाया, शॉपकीपर अरेस्ट
पुलिस के अनुसार हाथापाई की शुरूआत दुकानदार की ओर से हुई। दुकानदार ने थानाधिकारी के साथ दुर्व्यवहार किया। इस पर सब इन्सपेक्टर व कुछ अन्य पुलिसकर्मियों ने दुकानदार को लात घूसों से पीटा। उन्हें गाडी में डालकर थाने ले आये।
बीकानेर, । दुकानदार को पीटने वाले एसआई को थाने से हटाया, दुकानदार गिरफ्तार, जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति चन्द्रा ने नोखा में दुकानदारों को बीच बाजार में लात-घूसों से पीटने वाले सब इन्सपेक्टर रणवीर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मारपीट का वीडियो वायरण होने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति चन्द्रा ने एसआई को लाइन भेजने का आदेश जारी किया।
इस मामले की जांच का काम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुनील कुमार को सौंपा गया है। जानकारी के अनुसार नोखा के नवली गेट के पास सलुंडिया रोड पर कृषि उपकरणों की एक दुकान लोकेश सेल्स एजेन्सी सोमवार सुबह 11 बजे के बाद भी खुली हुई थी। इसी दौरान मौके पर पहुंचे तहसीलदार दवारका प्रसाद, नोखा थानाधिकारी अरविन्द सिंह पहुंच गए थे।
इन अधिकारियों ने दुकानदार पवन जाखड को दुकान बंद करने के लिये कहा और उसका चालान काटने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान दुकानदार पवन ने चालान के रुपये नहीं होने की बात बताते हुए अपने भाई रामरतन को मौके पर आने के लिये कहा।
इस दौरान बाजार में तमाशबीनों का जमघट लग गया। बाद में दोनों भाइयों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हुआ और नौबत दोनों के बीच हाथापाई की आ गई। तमाशबीनों ने इस विवाद का ना केवल वीडियो बनाया बल्कि उसका बाकायदा कमेंट्री करते हुए वीडियो वायरल किया। पुलिस के अनुसार हाथापाई की शुरूआत दुकानदार की ओर से हुई।
दुकानदार ने थानाधिकारी के साथ दुर्व्यवहार किया। इस पर सब इन्सपेक्टर रणवीर सिंह व कुछ अन्य पुलिसकर्मियों ने दुकानदार को लात घूसों से पीटा। उन्हें गाडी में डालकर थाने ले आये। दोनो व्यापारी भाइयों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। नगर पालिका के कार्मिकों ने लोकेश सेल्स एजेन्सी को सीज कर दिया।
जानकारी में रहे कि बीकानेर प्रशासन ने सोमवार से ही रेड अलर्ट पखवाडे के तहत कोविड गाइड लाइन का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ कडी कार्रवाई करने का संकेत दिया था। इस पखवाडे के पहले ही दिन नोखा में कडी कार्रवाई इस प्रकार व्यापारी भाइयों को तबियत से पीट कर कर दी। हालांकि पुलिस का पक्ष है कि हाथापाई की शुरूआत व्यापारी भाइयों की ओर से की गई।
✍🏻
समाचार सेवा
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...