*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
ग्रीन कॉरिडोर : सरपट दौड़ रही लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनें
पढ़ें खबर और देखें 2 वीडियो क्लिप
कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारतीय रेलवे द्वारा राज्यों को लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए विभिन्न राज्यों हेतु ऑक्सीजन एक्सप्रेस रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। ऑक्सीजन आपूर्ति हेतु भारतीय रेलवे के विशेष प्रयासों के तहत आज हापा से दिल्ली कैंट व मुंद्रा पोर्ट से दिल्ली क्षेत्र के लिए संचालित की जा रही ऑक्सीजन स्पेशल ट्रेनें *उत्तर पश्चिम रेलवे के क्षेत्र पालनपुर-अजमेर-फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी (649 किलोमीटर) होकर गुजर रही है।* हापा से दिल्ली कैंट के लिए संचालित ऑक्सीजन स्पेशल ट्रेन में 5 टैंकर है जिनकी कुल क्षमता 103.64 टन है तथा मुंदड़ा पोर्ट से दिल्ली के लिए संचालित ऑक्सीजन स्पेशल ट्रेन में 7 टैंकर है जिनकी कुल क्षमता 140 टन है। इससे पूर्व दिनांक 03.05.2021 को हापा से गुड़गांव के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस उत्तर पश्चिम रेलवे के क्षेत्राधिकार से होकर गुजरी थी। इस ऑक्सीजन एक्सप्रेस को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाकर समयानुसार पहुंचाया गया। उत्तर पश्चिम रेलवे के पालनपुर से रेवाड़ी तक 649 किलोमीटर मार्ग पर संचालित ऑक्सीजन एक्सप्रेस की स्पीड 55.31 किलोमीटर प्रति घंटा रही तथा यह दूरी 11 घंटे 44 मिनट में पूरी की गई।
भारतीय रेलवे की ऑक्सीजन एक्सप्रेस यात्रा निरंतर जारी है और यह बड़ी संख्या में जीवन रक्षण का आधार बन रही है। राज्य सरकारों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे की मांग के अनुसार अधिक संख्या में ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाने के लिए तैयार है।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...