*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
सेवा ही संगठन अभियान
पशुओं का भरण-पोषण भी हमारी जिम्मेवारी : महावीर रांका
रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा हरे चारे 11 ट्रॉलियां गौशाला में वितरित
बीकानेर। विकट परिस्थितियों में भी सेवा व परहित के भाव प्रबल रहने चाहिए। इन्हीं विचारों के साक्षात् करते हुए रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से हरे चारे की 11 ट्रॉलियां विभिन्न गौशालाओं में भिजवाई गई। ट्रस्ट के पवन महनोत ने बताया कि
भाजपा के 'सेवा ही संगठन अभियान-2' के तहत नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने भाजपा का ध्वज दिखा कर इन 11 ट्रॉलियों को रवाना किया। पूर्व चैयरमेन महावीर रांका ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया के निर्देशन में सेवा ही संगठन अभियान के चलते लगातार सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में चारे की 11 ट्रॉलियां विभिन्न गौशालाओं में भेजी गई। रांका ने नगरवासियों से अपील की है कि सबको मास्क लगाना चाहिए तथा एडवायजरी का पालन करते हुए अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। इस दौरान ओम राजपुरोहित, शंभु गहलोत, राजेन्द्र शर्मा, आनन्द सोनी, टेकचन्द यादव, रामचन्द्र सैन व प्रणव भोजक आदि उपस्थित रहे।
इन गौशालाओं को भेजा चारा- मुरलीमनोहर गौशाला भीनासर, चैनेश्वर गौसेवा महादेव मंदिर पूगल रोड, मुक्ताप्रसाद नगर गौशाला, रामदेव सेवा समिति हुसंगसर, गोली वाले हनुमानजी गौशाला नाल रोड, श्री तुलसी गौसेवा समिति तुलसी सर्किल, नागरिक सेवा समिति नोखा रोड व रामझरोखा कैलाश धाम आदि गौशालाओं में चारा डाला गया।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...