Type Here to Get Search Results !

जननायक भीमसेन चौधरी को किया नमन बीकानेर में प्रतिमा स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित, सर्वधर्म प्रार्थना हुई

*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐 

जननायक भीमसेन चौधरी को किया नमन
बीकानेर में प्रतिमा स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित, सर्वधर्म प्रार्थना हुई







 ✍️ 






 🙏 मोहन थानवी 🙏




 
#Covid-19 #pm_modi #crime #बहुभाषी #Bikaner #novel #किसान #City #state #literature #zee
Khabron Me Bikaner 🎤



 सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । 




 ✍️ 


जननायक भीमसेन चौधरी को किया नमन
बीकानेर में प्रतिमा स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित, सर्वधर्म प्रार्थना हुई
बीकानेर।
मरूधरा में हरित क्रांति के प्रणेता व पूर्व मंत्री भीमसेन चौधरी के 97 वें जन्म दिवस पर बीकानेर, लूणकरणसर व नापासर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम व सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई।
बीकानेर शहर में पूर्व मंत्री भीमसेन चौधरी के प्रतिमा स्थल पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां पर आयोजित कार्यक्रम में सहित बड़ी संख्या में राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने किसान हितैषी भीमसेन चौधरी के प्रतिमा स्थल पर पुष्प अर्पित किए और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अर्जुनराम कूकणा ने सर्वधर्म प्रार्थना सभा करवाई।
इस मौके पर पूर्व गृह राज्य मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल ने कहा कि उनके पिता व पूर्व मंत्री भीमसेन चौधरी ने जीवनपर्यन्त लोगों के बीच रहकर क्षेत्र की समृद्धि और चहुँमुखी विकास के भागीरथी प्रयास किये और हमेशा किसान और मजदूर वर्ग के लिए संघर्ष किया। बेनीवाल ने कहा कि वे अपने पिता पूर्व मंत्री भीमसेन चैधरी के पदचिन्हों पर चलते हुए उनके सपनों को साकार करने के लिये प्रतिबद्ध हैं. कार्यक्रम में बीकानेर पंचायत समिति के प्रधान लालचंद आसोपा, नोखा पंचायत समिति के प्रधान प्रतिनिधि आत्माराम तरड़, कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सत्यपाल सहू, बहुजन संघर्ष दल के राष्ट्रीय सचिव शिवदान मेघवाल, जिला परिषद सदस्य रामधन मेघवाल, बीकानेर पंचायत समिति के पूर्व प्रधान भंवरलाल गाढ़वाला, लूणकरणसर पंचायत समिति के उपप्रधान अजय गौड़, पंचायत समिति सदस्य धर्म चंद चौधरी, इंदिरा गांधी नहर परियोजना कर्मचारी यूनियन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भागीरथ सिंह खिचड़, महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनीता गौड़, पूर्व अध्यक्ष शर्मिला पंचारिया, भारत कृषक समाज के जिलाध्यक्ष गोपाल राम कुकणा, स्वदेशी जागरण आंदोलन के गिरधारी राम कुकणा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता गजेंद्र सिंह सांखला, कॉन्ग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के देहात अध्यक्ष रामेश्वर कस्वां, नापासर के सरपंच रतिराम तावणिया, देहात कांग्रेस के पूर्व महासचिव शिवलाल गोदारा, विशाल सिंह बेनीवाल, शहर कांग्रेस सचिव मनोज चौधरी, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष डीसी गहलोत, मूंडसर के सरपंच चतराराम मूंड, गुंसाईसर के सरपंच अखाराम गोदारा, रायसर के सरपंच महेंद्र मेघवाल, राजेरा सरपंच महेंद्र गोदारा, नौरंगदेसर सरपंच खेताराम, सत्यनारायण कुलड़िया, कांग्रेस पार्टी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जयदीप जावा, डॉ पी.के सरीन, सुमित कोचर, सरपंच प्रतिनिधि जोगिंदर गोदारा, पूर्व सरपंच शिवकुमार कस्वां, रामदयाल गोदारा, पूर्व आर.ए. एस.सुभाष चौधरी, मदन लाल सियाग, नागौर लिफ्ट पेयजल परियोजना के अधीक्षण अभियंता अजय शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सूकुमार कश्यप, महावीर नैन, जीवराज पुगलिया, उरमूल डेयरी के पूर्व निदेशक गंगाराम मूंड, रामेश्वर गोयल, डॉक्टर सुभाष चौधरी, डॉ राहुल राज चौधरी, डॉ मीनाक्षी चौधरी, मूलाराम मांझू, दिनेश चंद्र सक्सेना, महावीर गोदारा, डॉ नवदीप सिंह, हनुमान कुकणा आदि ने भी पूर्व मंत्री भीमसेन चौधरी के प्रतिमा स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।



 📒 CP MEDIA 





 🙏 मोहन थानवी 🙏 


 📰
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com





 अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies