Type Here to Get Search Results !

रंगा बंधु 'अदबी उड़ान विशिष्ट साहित्यकार सम्मान' से होंगे सम्मानित

*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐 





 ✍️ 






 🙏 मोहन थानवी 🙏




 
#Covid-19 #pm_modi #crime #बहुभाषी #Bikaner #novel #किसान #City #state #literature #zee
Khabron Me Bikaner 🎤



 सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । 




 ✍️ 


प्रज्ञालय संस्थान, बीकानेर
रंगा बंधु 'अदबी उड़ान विशिष्ट साहित्यकार सम्मान' से होंगे सम्मानित
          बीकानेर। बीकानेर के युवा साहित्यकार बंधुओं पुनीत रंगा व सुमित रंगा को वर्ष 2020 का 'अदबी उड़ान विशिष्ट साहित्यकार सम्मान' प्रदान किया जाएगा। उदयपुर के अदबी उड़ान के संस्थापक-सम्पादक खुर्शीद शेख 'खुर्शीद' ने जानकारी देते हुए बताया कि अदबी उड़ान के 5वें राष्ट्रीय पुरस्कार एवं सम्मान 2020 हेतु चयनित साहित्यकारों के नामों की घोषणा कर दी गई है। प्रतिवर्ष पुरस्कार एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन उदयपुर में किया जाता है लेकिन इस बार कोरोनाकाल के चलते यह आयोजन ऑनलाईन आयोजित किया जाएगा। शेख ने बताया कि संस्था की ओर से दिया जाने वाला अदबी उड़ान विशिष्ट साहित्यकार सम्मान -2020 बीकानेर के पुनीत रंगा व सुमित रंगा के अलावा काम्पटी (महाराष्ट्र) के डॉ फिरोज़ हैदरी, बुलन्दशहर (यूपी) के डॉ . अनूप सिंह, जोधपुर की बसन्ती पंवार को भी प्रदान किया जाएगा। संस्था के इमरान शेख ने बताया कि सभी सम्मानित साहित्यकारों का सम्मान पत्र आदि डाक द्वारा भेजे जायेंगे।
           प्रज्ञालय संस्थान के हरिनारायण आचार्य व अशोक शर्मा ने बताया कि रंगा बंधु बीकानेर के जाने-माने व वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मीनारायण रंगा के पौत्र व कवि-कथाकार कमल रंगा के पुत्र हैं। पुनीत रंगा की दो कृतियां 'मुगत आभौ' व 'लागी किण री नजर' प्रकाशित हो चुकी हैं। वहीं सुमित रंगा की हिन्दी कविताओं की एक पुस्तक प्रकाशनाधीन है। रंगा बंधुओं की साहित्यिक रचनाएं देश-प्रदेश के जाने-माने अखबारों व साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं में भी प्रकाशित हो चुकी हैं।



 📒 CP MEDIA 





 🙏 मोहन थानवी 🙏 


 📰
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com





 अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies