*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
राष्ट्रीय स्तरीय डॉ. टैस्सीटोरी प्रज्ञा-सम्मान अर्पित किया जाएगा
बीकानेर 4 दिसम्बर 2020
प्रज्ञालय संस्थान एंव राजस्थानी युवा लेखक संघ द्वारा गत 4 दशकां से निरन्तर महान् ईटालियन विद्ववान डॉ. एल. पी. टैस्सीटोरी द्वारा महत्वूपर्ण दी गई राजस्थानी साहित्य संस्कृति पुरातत्व एवं राजस्थानी भाषा को दी गई सेवाओं और उनके राजस्थानी के प्रति सर्म्पण को स्मरण करते हुए, संस्था प्रतिवर्ष उनकी पुण्यतिथी एवं जन्मतिथी पर रचनात्मक एवं साहित्यक आयोजन करती रही है।
राजस्थानी के वरिष्ठ कवि कथाकार कमल रंगा ने इस संदर्भ में कहा की डॉ. टैस्सीटोरी के व्यक्त्तिव एवं कृत्त्तिव को राष्ट्रीय स्तर पर जन जन तक पँहुचाने का निरन्तर हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है।
इसी बाबत संस्था ने एक महत्वपूर्ण निर्णय करते हुए ठोस कार्य योजना बनाई है। जिसके प्रथम चरण में ‘‘राष्ट्रीय स्तरीय डॉ. टैस्सीटोरी प्रज्ञा-सम्मान’’ प्रारम्भ करने का निर्णय किया गया है। यह राष्ट्रीय स्तरीय सम्मान राजस्थानी साहित्य, राजस्थानी भाषा, राजस्थानी को समर्पित संस्था एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में चयन उपरान्त प्रदान किया जाएगा। इसी तरह संस्था का विचार है कि राजस्थानी के युवा साहित्यकार को भी सम्मानित किया जाए।
रंगा ने बताया कि इस बाबत एक चयन मण्डल का गठन भी किया जा रहा है। साथ ही अन्य कार्य भी शीध्र प्रारम्भ किये जाएगे।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...