*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर के ब्राॅशर का विमोचन
व्यावसायिक कौशल आत्मनिर्भरता का
मुख्य आधार - डाॅ.श्रीलाल मोहता
बीकानेर 4 दिसंबर। ‘‘कोरोना महामारी के विकट दौर में व्यावसायिक कौशल आत्मनिर्भरता का प्रमुख आधार है’’ ये उद्बोधन बीकानेर प्रौढ़ शिक्षण समिति, बीकानेर के अध्यक्ष प्रख्यात लोककला मर्मज्ञ डाॅ. श्रीलाल मोहता ने जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर के ब्राॅशर का विमोचन करते हुए व्यक्त किए।
उल्लेखनीय है कि कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से संचालित जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर के सद्यप्रकाशित ब्राॅशर का विमोचन बीकानेर प्रौढ़ शिक्षण समिति के अध्यक्ष प्रख्यात लोककला मर्मज्ञ डाॅ. श्रीलाल मोहता जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर के अध्यक्ष श्री अविनाश भार्गव के कर-कमलों से आज दिनांक 4 दिसंबर, 2020 को स्थानीय ईशावास्य में किया गया।
इस क्रम में संस्थान के अध्यक्ष अविनाश भार्गव ने कहा कि इस ब्राॅशर के माध्यम से आमजन एवं लक्ष्य समूह के लिए जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर की कार्य-गतिविधियों की जानकारी सुलभ हो सकेगी।
इस अवसर पर संस्थान के प्रभारी निदेशक ओमप्रकाश सुथार एवं कार्यक्रम सहायक उमाशंकर आचार्य की भी सक्रिय सहभागिता रही।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...