*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
✍️
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
*विश्वविद्यालय की आय वृद्धि के लिए ‘एक्शन प्लान’ तैयार, ‘टीम भावना’ के साथ जुट जाएं अधिकारी*
----------
*छठा इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल गुरुवार को*
*एसकेआरएयूः कुलपति की अध्यक्षता में बैठक आयोजित*
बीकानेर, 9 दिसम्बर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय की आय वृद्धि के लिए ‘एक्शन प्लान’ तैयार किया गया है। इसके तहत महाविद्यालयों में पेमेंट सीटें बढ़ाने, नर्सरी एवं समन्वित कृषि प्रणाली इकाईयों को और अधिक सुदृढ़ करने तथा टिश्यू कल्चर के पौधे अधिक से अधिक संख्या में तैयार करने जैसे कार्य होंगे। सभी अधिकारी ‘टीम भावना’ के साथ इसमें जुट जाएं, जिससे कृषि शिक्षा, प्रसार एवं अनुसंधान में उपलब्धियों के साथ विश्वविद्यालय की आय में भी बढ़ोत्तरी हो सके।
कुलपति ने बुधवार को विश्वविद्यालय की आय वृद्धि से संबंधित बैठक की अध्यक्षता करते कहा कि विश्वविद्यालय की सभी गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के साथ संस्थान की आय बढ़ाना भी हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए ‘एक्शन प्लान’ के अनुसार कार्य करना होगा। उन्होंने बताया कि महाविद्यालयों में पेमेंट सीटें बढ़ाने, गुणवत्तायुक्त बीज उत्पादन में वृद्धि, विश्वविद्यालय के विभिन्न विश्राम गृहों एवं उद्यानों तथा पाॅली हाउस एवं ग्रीन हाउस को किराए देने, उपयोग में नहीं आने कक्षों को वेयर हाउस के रूप में उपयोग करने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।
कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय की नर्सरी को सुदृढ़ किया जाएगा। अधिक से अधिक पौधे तैयार किए जाएंगे तथा विक्रय व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाएगा। नर्सरी में जल्दी लगने वाले ‘टिश्यू कल्चर’ के पौधे भी तैयार किए जाएंगे। साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र पर नर्सरी स्थापित की जाएगी, जिससे आय में वृद्धि हो। उन्होंने कृषि विज्ञाान केन्द्रों पर संचालित समन्वित कृषि प्रणाली इकाईयों में मछली पालन, मुर्गी पालन आदि को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने खेजड़ी के पौधे अधिक से अधिक संख्या में तैयार करने के निर्देश भी दिए।
कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा तैयार मूल्य संवर्धित उत्पादों, आदानों आदि के विक्रय के लिए आउटलेट स्थापित किया जाएगा। श्रीगंगानगर में सेल्फ फाइनेंस मोड पर कृषि व्यवसाय प्रबंधन संस्थान खोलने के चालू करवाने के प्रयास होंगे। विश्वविद्यालय के मशीनरी परीक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र पर ‘कस्टम हायरिंग सेंटर’ को क्रियाशील किया जाएगा, जिससे किसानों को लाभ हो और विश्वविद्यालय की आमदनी बढ़े। विशेषाधिकारी इंजी. विपिन लढ्ढा ने आय वृद्धि की दिशा में अब तक के प्रयासों के बारे में बताया।
बैठक में कुलसचिव कपूर शंकर मान, वित्त नियंत्रक बी. एल. सर्वा सहित डीन-डायरेक्टर मौजूद रहे।
----------
*छठा इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल गुरुवार को*
*एसकेआरएयू और सीएसआईआर-सीरी पिलानी द्वारा वर्चुअल प्लेटफाॅर्म पर होगा आयोजित*
बीकानेर, 9 दिसम्बर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय द्वारा सेंट्रल इलेक्ट्राॅनिक्स इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट, पिलानी के संयुक्त तत्वावधान् में छठा इंडियन इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल ‘विज्ञान यात्रा वर्चुअल आउटरीच’ गुरुवार को वर्चुअल प्लेटफाॅर्म पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह करेंगे।
प्रो. सिंह ने बताया कि कार्यक्रम सायं 4 बजे प्रारम्भ होगा। मुख्य अतिथि विज्ञान भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ. लक्ष्मण सिंह राठौड़ होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सीएसआईआर-सीरी पिलानी के निदेश डाॅ. पी. सी. पंचारिया भागीदारी निभाएंगे। की-नोट स्पीच एमपीपीसीबी, भोपाल के पूर्व अध्यक्ष डाॅ. नर्मदा प्रसाद शुक्ल और एनआईटी, हमीरपुर के प्रो. अश्विनी राणा द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। विज्ञान भारती-राजस्थान के सचिव आईआईएसएफ एवं एसईएमसी का परिचय देंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय एवं इंस्टीट्यूट की ओर से तीन काॅर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं। इनमें मोदी यूनिवर्सिटी, सीकर के डाॅ. केशव अमेटा, सीएसआईआर-सीरी के डाॅ. पंकज बी. अग्रवाल और स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय की डाॅ. सीमा त्यागी शामिल हैं।
-----------
देशनोक के अभिषेक ने 'आर्चर पुश अप्स' में बनाय गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड,
जर्मनी के निकोलाश का तोड़ा रिकॉर्ड
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
https://bahubhashi.blogspot.com/2020/12/blog-post_10.html
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...