*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🌹
🌹
🌹
✍️
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
कृतज्ञजनों ने महा परिनिर्वाण दिवस पर किया बाबा साहेब का श्रद्धामयी स्मरण
बीकोनर। बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर के 64वें महा परिनिर्वाण दिवस पर रविवार को अंबेडकर सर्किल पर अनेक सामाजिक संगठनों ने बाबा साहेब की पूर्ति पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धामयी स्मरण किया। इस मौके पर रविदास बोध द्वारा बुद्ध वंदना की गई जिसमें नारायणराम चौहान, पूनमचंद गोयल, लाल चंद लूणा, जेठाराम बारूपाल, जोगेंद्र जोईया, गोविंद राम जयपाल, भीखाराम कड़ेला, रामेश्वर चौहान, मोहन कड़ेला, अशोक प्रेमी, रेखाराम पन्नू, जेठाराम लिलड़, भंवर लाल परिहार, सोहनलाल बारूपाल, सुखाराम दावां आदि ने शामिल होकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन संगठन के बीकानेर जिलाध्यक्ष सुंदरलाल लूणा ने प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर बाबा साहेब को नमन किया।
बसपा कार्यकर्ताओं ने किया बाबा साहेब को याद
बीकानेर। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. बीआर अम्बेडकर के 64वे महापरिनिर्वाण दिवस पर रविवार को रोशनी घर चौराहा स्थित बहुजन समाज पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बसपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज श्रीदेव ने बाबा साहेब को नमन करते हुए कहा कि डॉ. अम्बेडकर के संघर्ष और त्याग बलिदान को बहुजन समाज हमेशा याद रखेगा। श्रीदेव ने बाबा साहेब के विचारों और आर्दशों को आत्मासत करने का आह्वान किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बाबुलाल जनागल, किशोर बारूपाल, पवन हटीला, मुकेश इनखिया, श्याम सुंदर, किट्टू, संजय बारूपाल आदि ने बाबा साहेब के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका श्रद्धामयी स्मरण किया।
भीम पाठशाला ने किया होनहार छात्र का सम्मान
बीकानेर। लालगढ़ रामपुरा बस्ती स्थित भीम पाठशाला में बाबा साहेब डॉ. बीआर अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसी परिप्रेक्ष्य में दिव्यांग सेवा संस्थान के छात्र मोहम्मद साहिल अब्बासी द्वारा भारतीय स्तर पर आयोजित 'जूम इंडिया-2020Ó चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर भीम पाठशाला संस्था द्वारा माल्यार्पण तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर दिव्यांग सेवा संस्थान के संस्थापक जेठाराम बारूपाल ने बताया कि 12 दिसंबर 2020 को छात्र साहिल अब्बासी लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में हिस्सा लेने के लिए जाएगा। पुष्पांजलि कार्यक्रम में सरकार द्वारा जारी कोरोना एडवाइजरी की पालना के साथ मौजूद गणमान्यजनों ने बाबा साहेब का स्मरण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में रमन, दिनेश मेघवाल, रामदयाल मीणा, दीपक आदि शामिल थे। वहीं भीम पाठशाला केे सदस्यों ने महेंद्र परिहार ने नेतृत्व में जरूरतमंद लोगों को फल वितरित किये।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...