*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
बाल संप्रेषण गृह में आवासितों द्वारा शराब पार्टी प्रकरण में
दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाये
- अध्यक्ष, बाल संरक्षण आयोग
जयपुर, 02 दिसम्बर। भरतपुर जिले के बाल संपे्रषण गृह में आवासितों द्वारा शराब पार्टी कर सोशल मीडिया पर लाइव किए जाने की घटना को बाल संरक्षण आयोग द्वारा गम्भीरता से लिया गया है। राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती संगीता बेनीवाल की अध्यक्षता में भरतपुर जिला कलक्टर श्री नथमल डिडेल, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री गंगाराम पाराशर, सदस्य अनुराधा शर्मा, राजाराम भूतौली, मदनमोहन शर्मा, नरेन्द्र सिंह डागुर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक श्री प्रफुल्ल कुमार चौबीसा एवं बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक के साथ ऑनलाइन बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में आयोग की अध्यक्ष ने घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए जिला कलक्टर को घटना की पूर्ण जांच कर तथ्यात्मक रिपोर्ट आयोग कार्यालय को अविलम्ब प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही जिले में इस तरह की घटनाऎं पुनः घटित न हो इसकी सुनिश्चिता करने के लिए पाबंद किया गया।
श्रीमती बेनीवाल ने बताया कि बाल संपे्रषण गृहों में इस तरह की घटनाओं का घटित होना निराशाजनक है। उक्त घटना की गम्भीरता को देखते हुए आयोग भरतपुर जाकर प्रकरण की जांच करेगा और दोषियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करेगा। समूचे प्रदेश के बाल संप्रेषण गृहों में इस तरह की घटनायें पुनः घटित ना हो, इसकी सुनिश्चितता करने के लिए बाल आयोग अत्यन्त गम्भीर व सजग है।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...