*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
शराब पार्टी मामले में भरतपुर जिला कलक्टर ने दिए एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश
जयपुर, 02 दिसम्बर। भरतपुर जिला कलक्टर श्री नथमल डिडेल ने बाल संपे्रषण गृह में आवासितों द्वारा शराब पार्टी कर सोशल मीडिया पर लाइव किए जाने की घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए बाल संप्रेषण गृह के केयरटेकर, परिसर में कार्यरत जॉब बेस्ड कर्मियों,प्लेसमेंट एजेंसी अथवा सेवा प्रदाता के माध्यम से लगे कार्मिकों के विरुद्ध तथा घटना में संलिप्त बालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं । साथ ही परिसर में लगे जैमर, संप्रेषण गृह के कॉरिडोर में लगे कैमरा तथा बाहर लगे खराब कैमरा को रिप्लेस करवाने, विंडो ग्रिल की मरम्मत करवाने सहित आवासित बालकों की सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ।
घटना की जांच के लिए बाल अधिकरिता निदेशालय की टीम ने बाल संप्रेषण गृह का दौरा किया। निदेशालय स्तर पर तथा जिला कलक्टर के निर्देशानुसार एसडीएम स्तर पर भी घटना की जांच के लिए कमेटियां गठित की गई हैं । इसके अतिरिक्त बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री गंगाराम पाराशर ने भी घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...