*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
पुलिस थाना कोटगेट
गश्त के दौरान कानिस्टेबलों ने शातिर नकबजन को चोरी करते हुए
रंगे हाथों पकड़ा
थाना कोटगेट के कानिस्टेबल हंसराज व विजय कुमार ने गत रात्री को मोर्डन
मार्केट मे रंगे हाथो चोरी करते हुए शातिर नकबजन को पकड़ा है।
महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेन्ज बीकानेर व पुलिस अधीक्षक
बीकानेर के आदेशानुसार एवम् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) एवम्
वृताधिकारी नगर बीकानेर के सुपरविजन में शहर में होने वाली चोरी की वारदातों की
रोकथाम व चोरों की धरपकड हेतु थानाधिकारी धरम पूनिया आरपीएस द्वारा थाना क्षैत्र
में रात्री गस्त की व्यवस्था की गई।
वारदात :- थाना कोटगेट मे दिनांक 04.12.20 को परिवादी राजेन्द्र सिंह पुत्र
सुमेर सिह राजपूत निवासी राणी बाजार एण्डस्ट्रीएल एरिया बीकानेर ने रिपोर्ट दर्ज
करवाई की मेरी गणपति प्लाजा दुकान नम्बर 05 ए टू जेड नाम से स्थित है। दिनांक
03.12.20 की रात्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान के ताले तोड़कर दुकान से 50
हजार रूपये नगदी व सेमसंग ग्लेक्सी वाच 02 नग व एक एप्पल वाच 01 चुरा कर ले
गया वगैरा पर मुकदमा दर्ज किया जाकर अनुसंधान शुरू किया गया ।
02.इसी प्रकार थाना पर परिवादी किशन खुराना पुत्र हरनामदास जाति सिंधी निवासी
28 गुरूनानक मार्केट हाल पवन पुरी ने थाना पर दिनांक 05.12.20 को रिपोर्ट दर्ज
करवाई की मेरी दुकान गुरूनानक मार्केट में श्यामलाल हरनामदास नाम से दुकान है।
मेरी दुकान से दिनांक 30.11.20 की रात्री को दुकान के ताले अज्ञात व्यक्ति द्वारा
तोडकर नगदी रूपये 12500 चुरा कर ले गया वगैरा पर मुकदमा दर्ज किया जाकर
अनुसंधान शुरू किया गया ।
टीम द्वारा की गई कार्यवाही :- थानाधिकारी धरम पूनिया आरपीएस द्वारा थाना के
गस्ती मुलाजमानो को गस्त हेतु ब्रिफ कर रवाना किया गया। थाना पर रात्रि गस्त के
दौरान थाना के मोर्डन मार्कट के गस्ती पोईन्ट मुलाजमान हसंराज कानि 581 व
विजय कुमार कानि 873 को गस्त करते हुवे मॉर्डन मार्केट के विवो शो रूम के
ताले टूटे मिले व पास की दुकान का ताला तोड़ता हुआ एक शख्स मिला जिसको
थाना के उक्त कानीगणों द्वारा रंगे हाथों चोरी करते हुवे पकड़ा शख्स का नाम पूछा
तो अपना नाम अशोक कुमार पुत्र भवंरलाल बिश्नोई उम्र 24 साल निवासी झझू
बीकानेर बताया। शख्स अशोक कुमार से थाना पर दर्ज नकबजनी के मुकदमों के
अनुसंधान अधिकारी संजय पाल उनि द्वारा पूछताछ की गई तो थाना क्षैत्र में हुई
गणपती प्लाजा के मोबाईल की दुकान व गुरूनानक मार्केट में हुई चोरी की वारदात
करनी स्वीकार की व अन्य कई वारदात करनी बताई जिससे अन्य वारदातों के बारे में
पूछताछ जारी है।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...