*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
✍️
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
डोपिंग को रोकना बहुत जरूरी, यह खेल और देश दोनों के लिये हानिकारक है - सुनील शेट्टी
नाडा द्वारा आयोजित वेबीनार मे कूडो मार्शल आर्टिस्टों ने भाग लिया
बीकानेर / 10.12.2020 /
नोशनल एन्टी डोपिंग ऐजेन्सी (नाडा), नेशनल स्पोर्टर्स युनिवर्सिटी (एनएसयू) तथा नेशनल डोप टेस्टिंग लेबोरेट्री के द्वारा खेल खिलाड़ियों के लिये एन्टी डोपिंग, न्यूट्रीशन तथा आवश्यक चिकित्सकीय उपचार पर राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया ।
कूडो एसोसियेशन आॅफ बीकानेर की सचिव सेन्सई सोनिका सैन ने बताया कि हर खेल के खिलाड़ी व कोच को फिटनेस के लिये न्यूट्रीशन की जरूरत, खेल के दौरान लगने वाली चोट और अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर बनाये गये एन्टी डोपिंग के नियमों की जानकारी होना आवश्यक है जिसके लिये एन्टी डोपिंग ऐजेन्सी (नाडा) द्वारा वेबीनार का आयोजन किया गया जिसमें टेक्निकल डायरेक्टर रेन्शी प्रीतम सैन, सेन्सई सोनिका सैन, सेन्सई विजय सिंह, नीलेश सक्सेना, प्रियंका सिंह ने भाग लिया ।
वेबीनार के उद्घाटन कार्यक्रम में केन्द्रीय खेल मन्त्री किरण रिजिजू, बाॅलिवुड एक्टर सुनील शेट्टी, रवि मित्तल खेल सचिव भारत सरकार, आरसी मिश्रा, वाईस चांसलर नेशनल स्पोर्टस् युनिवर्सिटी ने सभी प्रतिभागियों को सम्बोधित किया ।
बाॅलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने कहा डोपिंग को रोकना बहुत जरूरी है । यह खेल और देश दोनों के लिये हानिकारक है । इस तरह के वेबीनार का आयोजन देख कर अच्छा लग रहा है ।
केन्द्रीय खेल मन्त्री किरण रिजिजू ने कहा कि खेलों में प्रतिस्पर्धा और प्रदर्शन को बढ़ाने के लिये गलत व्यवहार में लिप्त होने से खेल, खिलाड़ी और देश के लिये बूरी बात है, डोपिंग के हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूकता के लिये नाडा और सभी खेल संघों को साथ मिल कर काम करने की आवश्यकता है । दिन भर चले वेबीनार में डाॅ. राणा चेंगप्पा ने स्पोर्टर्स इंजरी व मनोविज्ञान के बारे में बताया ।
डाॅ. केरेन चैरियन ने खिलाड़ियों के लिये सप्लीमेन्ट को हानिकारक प्रभाव के बारे में बताया जैसे फूड पोईजनिंग, डायरिया आदि ।
डाॅ. श्वेता शेनोम (वैज्ञानिक, खेल विज्ञान, राष्ट्रीय पोषण संस्थान) ने खिलाड़ियों के लिये सही न्यूट्रीशन, काब्र्स, प्रोटीन, विटामीन, खनिज सभी आवश्यक है । लेकिन सभी आनुपातिक मात्रा में होने चाहिए ।
वेबीनार के समापन के अवसर पर भारतीय ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष नरेन्द्र ध्रुव बत्रा, नवीन अग्रवाल (डीजी एण्ड सीईओ, नेशनल एन्टी डोपिंग ऐजेन्सी) ने सम्बोधित किया ।
टैक्निकल डायरेक्टर प्रीतम सेन ने बताया कि यह वेबीनार बहुत ही रोचक और जानकारी वाला रहा । निःसंदेह इस वेबीनार से खिलाड़ीयों को अपनी फिटनेस और प्रदर्शन में मार्गदर्शन मिलेगा।
( सेन्सई सोनिका सैन )
सचिव
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...