*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
देहदान के लिए प्रेरणा बनी यह संस्था, अब तक 5 ने किया देहदान और 71 लोग करवा चुके पंजीयन,
जहां पूरी दुनिया मे महामारी से लोगों की जीवनशैली बदल रही, वहीं देहदान का जज्बा रखने वाले प्रबुद्धजन वैसे ही सक्रिय हैं - डॉ राकेश रावत
बीकानेर| सर्व कल्याण समिति द्वारा अंगदान व देहदान का महत्व लोगों को लगातार समझाया जा रहा है, जिसका परिणाम यह है कि हमारे शहर में अब तक 71व्यक्ति इस नेक कार्य मे अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं|
संस्थान के अध्यक्ष डॉ.राकेश रावत ने बताया जहां पूरी दुनिया मे महामारी से लोगों की जीवनशैली बदल रही, वही देहदान का जज्बा रखने वाले प्रबुद्धजन वैसे ही सक्रिय हैं और उनमें से आदरणीय श्रीमती उषा रावत, श्री कृष्ण सिंह,श्रीमती गंगा देवी,एडवोकेट यादव साहब, श्री नरेंद्र राजपुरोहित 5 प्रबुद्ध जन अपना देहदान कर भी चुके हैं| जिन्हे हम सबका सादर नमन|
संस्थान के सचिव पन्नालाल ने बताया कि इस नेक कार्य का महत्व समझते हुए इस सत्र में जो व्यक्ति देहदान को आगे आए वह है,श्री मूलचंद बेद,श्रीमती गुलाब देवी, श्रीमती कंचन देवी वर्मा, श्री शंकर सिंह, श्री गोपाल सिंह, श्रीमती सुनीता, डॉक्टर आरसी चम,श्रीमती चंद्रकला भूरा, श्रीमती रजनी जैन, श्रीमती कुसुम अग्रवाल, श्री नरेंद्र नाथ पारीक, श्रीमती पुष्पा पारीक हैं |
हमारे संस्थान के देहदान अंगदान के प्रयासों को सफल बनाने में समता युवा संघ का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा|
सेवा कार्य में निरंतर अग्रणी बीकानेर निवासी देहदान व अंगदान में भी आगे आयेंगे और युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करेंगे |
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...