*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
कोविड-19 एडवाइजरी व
धारा 144 का किया उल्लंघन
कोरोनाकर्फ्यू : रात में स्वीकार किये आर्डर डोमीनोज पर दर्ज किया जा रहा है मुकदमा
कोविड-19 एडवाइजरी व
धारा 144 का किया उल्लंघन
बीकानेर, 5 दिसंबर। कोरोना संक्रमण रोकथाम के मद्देनजर लगाए गए रात्रिकालीन कर्फ्यू के दौरान धारा 144 का उल्लंघन करने पर डोमिनोज के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देश पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर )सुनीता चौधरी और एरिया मजिस्ट्रेट कविता गोदारा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पाया गया कि पंचशती सर्किल स्थित डोमिनोज के आउटलेट में रात्रिकालीन कर्फ्यू के दौरान रात 10:30 बजे के बाद भी लगातार ग्राहकों की बुकिंग स्वीकार करते हुए सामान की डिलीवरी की गई।
जांच में पाया गया कि संबंधित गतिविधि में राजस्थान महामारी अधिनियम 2020, और धारा 144 के तहत जारी दिशा-निर्देशों का स्पष्ट तौर का उल्लंघन करते हुए सामान डिलीवरी किया गया । अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर सुनीता चौधरी ने बताया कि जांच के दौरान स्पष्ट रूप से पाया गया कि बुकिंग रजिस्टर में रात करीब 11बजे तक ग्राहकों से ऑर्डर लिए गए हैं और इसके पश्चात उन्हें डिलीवर किया गया है। यह समस्त गतिविधियां कोविड नियमों के भी उल्लंघन के अंतर्गत आती है। इस आधार पर संबंधित के विरुद्ध धारा 144 का उल्लंघन और राजस्थान महामारी अधिनियम 2020 के तहत मुकदमा करने की कार्रवाई की जा रही है।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...