*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
✍️
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
बारां कलक्टर के
पीए को 1.40 लाख
की घूस लेते दबोचा
■
बारां । अन्तरराष्ट्रीय
भ्रष्टाचार निरोधक दिवस पर बुधवार देर
शाम को बारां जिला कलटर के पीए
महावीर नागर को भ्रष्टाचार निरोधक यूरो
की कोटा टीम ने 1.40 लाख रुपए की
रिश्वत लेते दबोचा। पीए ने यह राशि
पेट्रोल पम्प की एनओसी जारी कराने के
लिए ली थी। इसमें एक लाख रुपए जिला
कलक्टर इन्द्र सिंह राव को देने थे तथा
शेष 40 हजार रुपए पीए को रखने थे।
यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कोटा
के एएसपी चंद्रशील ठाकुर की अगुवाई
में की गई। एसीबी की कार्रवाई के बाद
सरकार ने जिला कलक्टर को एपीओ
कर दिया। इस मामले में जिला कलक्टर
से भी पूछताछ की जा रही है। एएसपी ने
बताया कि अटरू निवासी गोविंद सिंह
अटलपुरी ने कोटा कार्यालय में शिकायत
की थी कि उनके पेट्रोल पम्प की लीज के
नवीनीकरण करने के पीए महावीर नागर
जिला कलक्टर की ओर से 2.40 लाख
रुपए की डिमांड कर रहा है। इस
शिकायत से यूरो के महानिदेशक बीएल
सोनी व अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम
एन को अवगत कराया गया। अतिरिक्त
महानिदेशक की ओर से इस शिकायत के
सत्यापन के निर्देश दिए थे। एएसपी ने
बताया कि सत्यापन में शिकायत प्रमाणित
पाई गई। इसके बाद कोटा से ब्यूरो की
टीम ने बारां पहुंच कार्रवाई को अंजाम
दिया। पीए नागर को रिश्वत की राशि लेते
रंगे हाथ दबोच लिया गया। प्रारम्भिक
पूछताछ में पीए नागर ने बरामद रिश्वत की
राशि में से 1 लाख रुपए जिला कलक्टर
राव तथा शेष 40 हजार रुपए खुद के
लिए लेना स्वीकार किया है। उन्होंने
बताया कि इस कार्रवाई के बाद बारां की
एसीबी की टीम सीआई ज्ञानचंद मीणा के
नेतृत्व में पीए नागर के बाबजी नगर
स्थित आवास की तलाशी लेने में जुटी
हुई है।
जिला कलक्टर की मौन स्वीकृति
एएसपी ठाकुर ने बताया कि इस मामले
में जिला कलक्टर राव की संलिप्तता व
मौन स्वीकृति सामने आई है। रात साढ़े नौ
बजे तक जिला कलक्टर से इस मामले
में पूछताछ की जा रही है। जिला
कलक्टर को आरोपी बनाने का निर्णय
पूछताछ के बाद ही होगा।
हिस
युगपक्ष
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...