*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
बीकानेर राउण्ड टेबल ने :
श्री रामसर स्कूल में तीन कमरों का भूमि पूजन कराया और पी.बी.एम. को 10 ऑक्सिजन सिलेण्डर दान दिए
बीकानेर 05। बीकानेर राउण्ड टेबल व राउण्ड टेबल इंडिया द्वारा आज श्रीरामसर स्थित राजकीय आर्दश उच्च माध्यमिक विद्यालय में तीन हॉल बनाने के कार्य का भूमि पूजन किया गया। जिसमें बीकानेर राउण्ड टेबल से डॉ. अभिषेक कोचर व डॉ. शिल्पी कोचर ने पूर्ण विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया। इस मौके पर राउण्ड टेबल के वाइस चेयरमैन अंकित मित्तल, सेकेटरी अनुराग मूंधड़ा, कोषाध्यक्ष घनश्याम कल्ला, ऑनरेरी राहुल अग्रवाल, रिद्धि अग्रवाल, सौरभ बंसल और प्रोजक्ट कोन्वेनोर अनिरूद्ध गोयल उपस्थित रहे।
सेकेटरी अनुराग मूंधड़ा ने बताया कि शाला में 3 नवीनतम निर्मित कमरों का काम 3 महीनों में पूरा हो जाएगा। जिसमें शाला के करीब 200 बच्चें इसका उपयोग कर सकेगें। इस मौके पर एज्यूकेशन जॉईंट डायरेक्टर श्याम सुन्दर सोलंकी, असिस्टेंट डायरेक्टर सीएसआर दिलीप परिहार, स्कूल की प्रिंसिपल संगीता टाक व वार्ड नं. 24 के पार्षद मुकेश पंवार उपस्थित रहें। जिन्होंने राउण्ड टेबल के इस कार्य की सराहना की और कहा कि जो कार्य यह कर रहे है उससे बीकानेर के छात्रों का भविष्य उज्जवल होगा और विश्वास दिलाया कि बच्चों के लिए बन रहे कमरों का वे अपनी ओर से भी निरीक्षण करेंगे।
अंकित मित्तल ने बताया कि बीकानेर राउण्ड टेबल पहले भी 3 अलग-अलग स्कूलों में 6 कमरें व बच्चों के उपयोग हेतु 10 से अधिक स्कूलों में फर्नीचर व टॉयलेट ब्लॉक का काम करवा चुकी है। अनिरूद्ध गोयल ने बताया कि जल्द ही कानासर में स्थित सरकारी स्कूल में टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट का पूरा फंड मैनज्मेंट व पर्मिशन का काम और मैनज्मेंट आईपीसी प्रशांत रामपुरिया द्वारा किया गया ।
आरटीआई वीक का हुआ समापन
कोषाध्यक्ष घनश्याम कल्ला ने बताया कि हाल ही में सम्पन्न हुए आरटीआई वीक में चैयरमेन दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में कई सामाजिक कार्यक्रम किए। जिसमें हमने मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल एस.एस.राठौड़ व डॉ. संजय कोचर की उपस्थिति में 10 ऑक्सीजन सिलेण्डर पी.बी.एम को समर्पित किए।
अपना घर आश्रम में करीब 100 से अधिक कम्बलें, महारानी स्कूल में पौधारोपण किया गया।
इन सभी कार्यो को सम्पन्न (मैनेज) करने का काम सौरभ बंसल ने किया। ऑनररी राहुल अग्रवाल व डॉ. अभिषेक कोचर ने सभी को धन्यवाद दिया व इस बात का विश्वास दिलाया कि आगे भी राउंड टेबल बच्चों की पढ़ाई व किसी सामाजिक कार्य में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए हमेशा उपलब्ध रहेगी।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽











यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...