*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
दुनिया : कोरोना वायरस ने बदला रूप, डेनमार्क में हड़कंप
जेनेवा । डेनमार्क में अलग किस्म के
कोरोना संक्रमण 214 मामलों की पहचान की गई है।
ये मामले मिंक यानी उदबिलाव से जुड़े बताए जाते
हैं। बीते पांच नवंबर को इनमें से 12 मामलों में एक
खास किस्म की कोरोना स्ट्रेन पाई गई है। इस खुलासे
के बाद दुनिया में नए खतरे की आशंकाएं जताई जाने
लगी हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर की रिपोर्ट के
मुताबिक, कोरोना वायरस में हुए बदलावों को लेकर
डेनमार्क की सरकार एक करोड़ 70 लाख मिंक को
मारने की योजना बना रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन
के अधिकारियों का कहना है कि मिंक नए
एसएआरएस-सीओवी-2 वायरस के लिए भंडार गृह
साबित हुए हैं। डेनमार्क में कोरोना वायरस की
परिवर्तित यानी खास किस्म की इस स्ट्रेन से एक
दर्जन लोगों में संक्रमण हुआ है। कोपेनहेगन स्थित
यूरोपीय कार्यालय में विश्व स्वास्थ्य संगठन की
आपात अधिकारी कैथरीन स्मॉलवुड ने कहा कि यह
निश्चित रूप से दुनिया के लिए बड़ा जोखिम है।
दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा
रविवार को पांच करोड़ पार कर गया, जबकि मृतकों
की संया 12.58 लाख से ज्यादा हो गई। महामारी
की चपेट में आए 3.56 करोड़ लोग स्वस्थ भी हुए
हैं। विश्व में 1.34 करोड़ सक्रिय मामले हैं, जिनमें से
92,019 हजार मरीजों की हालत बेहद गंभीर है।
रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में शनिवार को
5,98,153 मामले सामने आए और 7,445 लोगों
की मौत हुई। जबकि सबसे ज्यादा प्रभावित देश
अमेरिका में ही शनिवार को अकेले 1,24,390
मामले सामने आए और 1,031 लोगों की मौत हुई।
सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में तीसरे नंबर पर
ब्राजील, चौथे पर रूस, पांचवें पर फ्रांस, छठे पर
स्पेन और सातवें पर अर्जेंटीना है।
हिस
युगपक्ष
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...