*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
पूर्व नेता प्रतिपक्ष डूडी ने लांच किया ‘सेवर्स प्लाज्मा एप्प’
सेवर्स स्क्वाॅयर संस्था ने जिला कलक्टर की प्रेरणा से किया नवाचार
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष डूडी ने लांच किया ‘सेवर्स प्लाज्मा एप्प’
सेवर्स स्क्वाॅयर संस्था ने जिला कलक्टर की प्रेरणा से किया नवाचार
बीकानेर, 9 नवंबर। विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वरलाल डूडी ने रविवार को सेवर्स स्क्वाॅयर संस्था द्वारा तैयार मोबाइल एप्प ‘सेवर्स प्लाज्मा एप्प’ लांच किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में प्लाज्मा थैरेपी बेहद कारगर साबित हुई है। कोरोना के गंभीर मरीजों के जीवन की रक्षा करने के लिए पाॅजीटिव से नेगेटिव हो चुके मरीजों को नाॅम्र्स के अनुसार प्लाज्मा डोनेशन के लिए प्रेरित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस एप्प के माध्यम से जिलेभर के कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की समूची जानकारी संकलित रहेगी तथा आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सा विभाग द्वारा प्लाज्मा डोनेशन के लिए बुलाया जा सकेगा। उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना की तथा कहा कि संस्था की पहल पर सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से आमजन को प्लाज्मा डोनेशन के लिए प्रेरित किया जा सकेगा।
संस्था अध्यक्ष विजय प्रकाश बाफना ने बताया कि यह एप्प गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। संस्था द्वारा जिला कलक्टर श्री नमित मेहता की प्रेरणा से यह एप्प तैयार करवाया गया है। इस एप्प के पहले पेज पर संस्था की सामान्य जानकारी एवं अब तक किए गए कार्यों के बारे में बताया गया है। दूसरे पेज पर प्लाज्मा एवं इसकी उपयोगिता की जानकारी दी गई है। वहीं तीसरे पेज पर एक फाॅर्म है, जो कि कोरोना पाॅजिटिव से नेगेटिव हो चुके लोगों को भरना होगा। संस्था द्वारा अब तक पाॅजिटिव हुए सभी मरीजों को इस एप्प का लिंक भेजा जाएगा तथा संबंधित व्यक्ति से प्राप्त डाटा चिकित्सा विभाग को प्रेषित कर दिया जाएगा। जिससे आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सा विभाग द्वारा संबंधित व्यक्ति को प्लाज्मा डोनेट करने के लिए बुलाया जा सकेगा।
संस्था के भैंरूसिंह भाटी ने बताया कि बीकानेर में पहली बार ऐसा मोबाइल एप्प तैयार किया गया है, जिसके माध्यम से प्लाज्मा डोनेशन के लिए मोटिवेट किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा प्लाज्मा डोनेशन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। यह मोबाइल एप्प इसी श्रृंखला में एक नवाचार होगा। इस दौरान महेश मूंधड़ा, पंकज चांडक, अजय कुलरिया, पुरूषोत्त स्वामी आदि मौजूद रहे।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...