*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
बीकानेर के इस व्यक्ति को नापासर में अवैध डोडा पोस्त के साथ गिरफ़्तार किया गया
पुलिस ने आरोपी की गाडी व अवैध डोडा पोस्त जप्त कर लिया
रानी बाजार निवासी रामस्वरूप बिश्नोई नापासर में अवैध डोडा पोस्त के साथ गिरफ़्तार, बीकानेर में रानी बाजार स्थित भगवानपुरा बस्ती में पीपल के गटटे के पास का निवासी 40 वर्षीय रामस्वरूप बिश्नोई पुत्र पन्नालाल बिश्नोई को नापासर थाना पुलिस ने 1 किलो 100 ग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की गाडी व अवैध डोडा पोस्त जप्त कर लिया है।
अभियुक्त बिश्नोई अपनी ब्रेजा गाडी आरजे 07 सीसी 6086 में ड्राइवर के पीछे अवैध डोडा पोस्त छिपाकर ले जा रहा था। नापासर में नाकाबंदी के दौरान शुक्रवार-शनिवार 6-7 नवंबर की रात को नापासर पुलिस ने आरोपी की गाडी को रोक कर चेक किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
जांच सेरुणा थानाधिकारी को सौंपी गई है। जानकारी में रहे कि बीकानेर रेंज के आई जी प्रफुल्ल कुमार, आईजी प्रहलाद सिंह के निर्देशन में बीकानेर में अवैध हथियार व मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान शुरू किया हुआ है।
इसी के तहत की गई इस कार्रवाई को नापासर में नापासर थानाधिकारी जगदीश पांडर, हैड कांस्टेबल रविन्द्र सिंह, कांस्टेबल गोकुलचंद, खेमाराम आदि ने अंजाम दिया।
✍️
– उषा जोशी, अपराध संवाददाता
समाचार सेवा
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...