*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
राजकीय सम्प्रेक्षण एवम् किशोर गृह का निरीक्षण व विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
राजकीय सम्प्रेक्षण एवम् किशोर गृह का निरीक्षण व विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर के सचिव पवन कुमार अग्रवाल (अपर जिला एंव सेशन न्यायाधीश) द्वारा विधिक सेवा सप्ताह दिवस पर राजकीय सम्प्रेक्षण एवम् किशोर गृह का निरीक्षण व विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। उक्त शिविर में अग्रवाल द्वारा विधि से संघर्षरत किशोरां को उनके विधिक अधिकारों, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल तस्करी, पोक्सो अधिनियम आदि विषयों के बारे में जागरूक किया तथा पढ़-लिख कर उन्नति के पथ पर अग्रसर होने हेतु विधिक जानकारी प्रदान की गयी। साथ ही बालकों की समस्याओं को सुना व उनके सामाधान हेतु अधीक्षक को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान सम्प्रेषणगृह व भोजनशाला साफ-सुथरी पायी गयी व गृह में कॉविड-19 की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए उचित व्यवस्था थी। उक्त शिविर के दौरान राजकीय सम्प्रेषणगृह अधीक्षक, अतिरिक्त कार्यभार, अरविन्द आचार्य व सुभिदा देवी एएनएम मौके पर मौजूद रहे।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...