*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री मिश्र ने कुलपति प्रो. सिंह से की वार्ता
कोरोना संक्रमण की स्थिति और संविधान पार्क के बारे में जाना
युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण पर जोर
बीकानेर, 9 नवंबर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने सोमवार को स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह से दूरभाष पर वार्ता करते हुए बीकानेर तथा विश्वविद्यालय में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संविधान पार्क निर्माण की प्रगति के बारे में जाना तथा विश्वविद्यालय द्वारा युवाओं के लिए रोजगारपरक गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए।
प्रो. सिंह ने बताया कि राज्यपाल श्री मिश्र ने विश्वविद्यालय द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि प्रत्येक इकाई में कर्मचारियों के बीच आवश्यक दूरी रखी जाए तथा प्रत्येक कर्मचारी एवं आंगतुकों को मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के निर्देश दिए जाएं। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा किसी भी व्यक्ति को बिना मास्क परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाता है। साथ ही प्रत्येक इकाई में ‘नो मास्क, नो एंट्री’ की सूचना चस्पा की गई है तथा प्रत्येक कार्मिक को मास्क लगाने के निर्देश दिए गए हैं। विश्वविद्यालय द्वारा समय-समय पर इसका औचक निरीक्षण किया जाता है। कार्यालयों में आंगतुकों के प्रवेश से पूर्व थर्मल स्कैनर द्वारा शरीर का तापमान तथा पल्स आक्सी मीटर द्वारा आक्सीजन लेवल मापा जाता है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के टीचिंग स्टाफ के लिए ‘वर्क फ्राॅम होम’ की व्यवस्था लागू की गई है।
युवाओं के लिए हों रोजगारपरक प्रशिक्षण
राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे नवाचारों को सराहा तथा कहा कि विश्वविद्यालय परिधि वाले जिलों में कृषि में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। विश्वविद्यालय इस ओर भी ध्यान दें तथा युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान करे। उन्होंने कहा कि कृषि आधारित नए उद्योग किस प्रकार स्थापित हो सकते हैं, विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक इस ओर मंथन करे। कुलपति ने मूल्य संवर्धन एवं विपणन के प्रोत्साहन के लिए विश्वविद्यालय द्वारा की गई गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
राज्यपाल ने जानी संविधान पार्क की प्रगति
राज्यपाल श्री मिश्र ने विश्वविद्यालय में निर्माणाधीन संविधान पार्क की प्रगति के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विश्वविद्यालय में संविधान पार्क का निर्माण करवाया जा रहा है। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय भी यह कार्य प्राथमिकता से करे। कुलपति ने बताया कि संविधान पार्क में पौधारोपण किया गया है तथा बैंच आदि लगाए जा चुके हैं। संविधान स्तम्भ निर्माण पर होने वाले व्यय की अनुमति के लिए राज्य सरकार को पत्रावली भेजी गई है। इसकी अनुमति मिलते ही काम में गति लाई जाएगी।
---------
गृह विज्ञान महाविद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों का स्नेह मिलन मंगलवार को
पांच राज्यों से आॅनलाइन जुड़ेंगे पूर्व विद्यार्थी, कुलपति होंगे मुख्य अतिथि
बीकानेर, 9 नवंबर। गृह विज्ञान महाविद्यालय के पहले और दूसरे बैच (वर्ष 1989 एवं 1990) के पूर्व विद्यार्थियों का पहला वर्चुअल स्नेह मिलन (एल्यूमिनाई मीट) मंगलवार को आयोजित होगा। इसमें राजस्थान, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और नई दिल्ली से पूर्व विद्यार्थी आॅनलाइन जुड़ेंगे।
गृह विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डाॅ. विमला डुंकवाल ने बताया कि कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह की पहल पर आयोजित होने वाले पहले वर्चुअल स्नेह मिलन समारोह के दौरान लगभग 30 वर्ष पूर्व यहां पढ़ चुके विद्यार्थियों को एक बार फिर एक-दूसरे के बारे में जानने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विद्यार्थी अपने अनुभव भी साझा करेंगे। कार्यक्रम की शुरूआत प्रातः 10 बजे होगी। कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह इसके मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के लिए विशेष ‘उपरना’ तथा महाविद्यालय से संबंधित स्मृति चिन्ह भी तैयार करवाए गए हैं। यह सभी पूर्व विद्यार्थियों को कूरियर द्वारा भिजवा दिए गए हैं। इस दौरान महाविद्यालय की विकास यात्रा से जुड़ी फिल्म भी दिखाई जाएगी और ई-पब्लिकेशन का विमोचन होगा। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के पूर्व अधिष्ठाता एवं प्राध्यापक भी समारोह से जुड़ेंगे। सोमवार को इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया।
विभिन्न क्षेत्रों में परचम फहरा रहे हैं पूर्व विद्यार्थी
डाॅ. डुंकवाल ने बताया कि महाविद्यालय के पहले दो बैच के पूर्व विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में परचम फहरा रहे हैं। इनमें 1989 बैच की दर्शन पंवार, स्टेशनरी ग्रुप ‘कंगारू’ में कार्यरत हैं तथा वर्ष 1996 से लगातार एक्सपोर्ट एक्सीलेंस अवार्ड प्राप्त कर रही हैं। वहीं 17 देशों में कार्यरत ‘लर्निंग पिटारा’ ग्रुप की काॅर्डिनेटर मधु जैन भी महाविद्यालय की पूर्व छात्रा रही है। वहीं कई विद्यार्थी शिक्षा, चिकित्सा, बीमा आदि क्षेत्रों में कार्यरत हैं।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...