*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
एसकेआरएयूः कुलपति ने औचक निरीक्षण में जांची सुरक्षा व्यवस्था
स्तरहीन निर्माण कार्य रोका, गुणवत्ता की करवाएंगे जांच
बीकानेर, 8 नवंबर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने रविवार को विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार सहित विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के बीछवाल स्थित बीज केन्द्र में चल रहे फाॅर्म बाउंड्री निर्माण कार्य का जायजा भी लिया। प्रथम दृष्टया यह कार्य स्तरहीन पाए जाने पर उन्होंने कार्यकारी फर्म के प्रतिनिधि को मौके पर तलब किया। कार्य तुरंत रोकने तथा इसकी गुणवत्ता की जांच करवाने के भी निर्देश दिए।
कुलपति ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार, नर्सरी, गृह विज्ञान महाविद्यालय एवं कृषि अनुंसधान केन्द्र में सुरक्षा व्यवस्था एवं ‘नो मास्क, नो एंट्री’ की अनुपालना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में प्रवेश द्वार पर पूर्ण सतर्कता रखी जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी बिना मास्क प्रवेश नहीं करे। सुरक्षाकर्मी प्रत्येक मूवमेंट पर पूरी नजर रखे। उन्होंने कहा कि भविष्य में इसकी नियमित समीक्षा की जाएगी तथा किसी प्रकार की ढिलाई पाई जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के बीज केन्द्र में चल रहे फाॅर्म बाउंड्री निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। प्रथम दृष्टया यह निर्माण कार्य स्तरहीन पाया गया। कुलपति ने इसे गंभीरता से लिया तथा फर्म के प्रतिनिधि को मौके पर तलब किया। साथ ही उन्होंने यह कार्य अविलम्ब रोकने के निर्देश भी दिए। उन्होंने इसकी गुणवत्ता की जांच करवाने के निर्देश दिए तथा इससे संबंधित समूची पत्रावली सोमवार को उपलब्ध करवाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा विश्वविद्यालय द्वारा गत समय में करवाए गए सभी कार्यों की रेंडम जांच करवाई जाएगी।
इस दौरान अतिरिक्त निदेशक अनुसंधान (बीज) डाॅ. एन. के. शर्मा एवं अभियंता एल. के. पगारिया भी मौजूद रहे।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...