*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
कोरोना की वैक्सीन :
इसी महीने के आखिर तक इस कंपनी की वैक्सीन को बेचने की मंजूरी मिल सकती है
कोरोना महामारी से कराह रही दुनिया के लिए बहुत बड़ी राहत की खबर
वॉशिंगटन । कोरोना महामारी से
कराह रही दुनिया के लिए बहुत बड़ी राहत की खबर
है। दवा कंपनी फाइजर की कोरोना वैक्सीन ताजा
क्लीनिकल ट्रायल में 90 प्रतिशत कारगर पाई गई है
जो उम्मीद से भी बेहतर साबित हुई है। इतना ही नहीं,
अगर सब कुछ ठीक रहा तो इसी महीने के आखिर
तक कंपनी की वैक्सीन को बेचने की मंजूरी मिल
सकती है। वैश्विक महामारी को रोकने के लिहाज से
यह निश्चित तौर पर बहुत ही उम्मीद जगाने वाली
खबर है। फाइजर अपने पार्टनर बियोन टेक के साथ
कोरोना की वैक्सीन बना रही है। फाइजर अमेरिकन
और जर्मन दवा कंपनी है। कंपनी ने सोमवार को
कहा कि उसकी वैक्सीन ट्रायल के दौरान 94
संक्रमितों में 90 प्रतिशत कारगर पाई गई है। इन
संक्रमितों में कोविड-19 के कम से कम 1 लक्षण जरूर थे। अभी वैक्सीन ट्रायल के ही चरण में है
लेकिन नतीजे उम्मीद जगा रहे हैं कि जल्द ही
दुनियाभर में इसके इस्तेमाल का रास्ता साफ हो
सकता है। कोरोना महामारी से दुनियाभर में अब तक
12 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और
वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे बहुत बड़ी
खबर बताया है। उन्होंने ट्वीट किया कि वैक्सीन
जल्द ही आ रही है। 90 प्रतिशत से ज्यादा कारगर
पाई गई है। कंपनी ने कहा कि विश्लेषण में पता चला
कि जिन वॉलिंटयर्स पर इसका परीक्षण किया गया,
उनमें यह बीमारी को रोकने में 90 प्रतिशत से ज्यादा
कामयाब रही। अगर बाकी डेटा भी यह संकेत देते हैं
कि वैक्सीन सेफ है तो इस महीने के खत्म होने से
पहले ही कंपनी हेल्थ रेग्युलेटर्स से वैक्सीन को
बेचने की इजाजत के लिए आवेदन करेगी।
✍️
हिस
युगपक्ष
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...