*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
*फिक्र-ए-मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन के प्लाज्मा अभियान में 7 ओर लोगो ने दिया अपना योगदान*
*जरूरतमंद रोगियों के लिए किया प्लाज्मा दान*
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
8-11-2020
*फिक्र-ए-मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन के प्लाज्मा अभियान में 7 ओर लोगो ने दिया अपना योगदान*
*जरूरतमंद रोगियों के लिए किया प्लाज्मा दान*
बीकानेर- जैसे जैसे बीकानेर में कोविड19 के मरीजों के लिए प्लाज़्मा की डिमांड बढ़ रही है तो फिक्र ए मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन सोसाइटी ने भी रक्तदान के साथ साथ प्लाज्मा थेरेपी के लिए भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।
फिक्र ए मिल्लत ब्लड हेल्पलाईन के प्लाज्मा अभियान के तहत बीती रात को हनुमानगढ़ तहसील के सांगठिया गाँव के सुनील कुमार, बीकानेर निवासी दामोदर, एवं भवानी मारू ने कोविड 19 बीमारी से लड़ रहे जरूरतमंद मरीजो को अपना प्लाज्मा दान किया।
इसी क्रम में आज दिनांक 8-11-20 को लूणकरणसर तहसील के दुलमेरा गाँव के निवासी रिजवान उस्ता, बीकानेर निवासीशुभम पारीक,राहुल व्यास, ओर अनिल कुमार बिस्सा ने जरूरतमंद कोविड 19 के मरीजो के लिए अपना कीमती प्लाज्मा दान कर इंसानियत के लिए अपना फर्ज अदा किया।
फिक्र ए मिल्लत ब्लड हेल्पलाईन के वरिष्ठ सदस्य फ़रियाद खान ने जानकारी देते हुवे बताया कि जो लोग कोरोना नामक बीमारी से गम्भीर रूप से संक्रमित हुवे है, प्लाजमा थेरेपी लगने से उन्हें काफी फायदा भी पहुंच रहा है।
ब्लड हेल्पलाइन के प्रोजेक्ट मैनेजर शाहिद खान कायमखानी ने बताया कि ब्लड हेल्पलाइन सोसाइटी की तरफ से पिछले दो दिन में अभी तक 8 प्लाजमा डोनर ओर 6 यूनिट ब्लड जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध करवा चुकी है, इसके साथ ही फिक्र ए मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन के सानिध्य में 14 व्यक्ति अपना प्लाजमा दान कर चुके है ।
फिक्र ए मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन बीकानेर में जितने भी लोग कोरोना पोजिटिव से नेगेटिव होकर ठीक हो चुके है उन सभी से विनम्रतापूर्वक ज्यादा से ज्यादा प्लाजमा दान करके पी बी एम हॉस्पिटल प्रसाशन का सहयोग करने की गुजारिश करती है ।
प्लाजमा डोनेशन मौक़े पर डॉक्टर अरुण भारती, डॉक्टर तहसीन अनवर, डॉक्टर प्रेम पड़िहार, डॉ, कालू राम जी, डॉक्टर ईशान जोशी, फिक्र ए मिल्लत के रक्तप्रभारी अब्दुल क़दीर गौरी आदि मौजूद थे।।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...