*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
फ़रोग नजम उस्ता बने फिक्र ए मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन के 7वें प्लाज्मा डोनर
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
-7-11-2020
फ़रोग नजम उस्ता बने फिक्र ए मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन के 7वें प्लाज्मा डोनर
बीकानेर: 07 नवम्बर जैसे जैसे बीकानेर में कोविड19 के मरीजों के लिए प्लाज़्मा की डिमांड बढ़ रही है तो फिक्र ए मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन ने रक्तदान के साथ साथ प्लाज्मा थेरेपी के लिए भी सक्रिय हो चुकी है।
ब्लड हेल्पलाइन के सभी सदस्य लगातार कोविड19 से रिकवर लोगों से सम्पर्क कर उनको प्लाज़्मा दान के लिए प्रेरित करने में लगे हुवे है, फिक्र ए मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन सोसाइटी के सदर रफ्तार खान ने बताया कि बीकानेर लोकडाउन के दौरान पिछले 4 महीनों से हमारी ब्लड हेल्पलाइन द्वारा लगातार जरूरतमंद लोगों को रक्त उपलब्ध करवा रही है, ओर पिछले कुछ दिनों में हमारी ब्लड हेल्पलाइन द्वारा कोविड 19 पोजिटिव होकर नेगेटिव हुवे 6 लोगो का प्लाज्मा भी दान करवा चुकी है ।
ब्लड हेल्पलाइन के सदस्य एवं रक्तप्रभारी अबरार कायमखानी ने बताया कि प्लाज्मा थेरेपी डोनेशन को आगे बढ़ाते हुवे बीकानेर निवासी फ़रोग नजम उस्ता ने कोविड 19 स्पेशलिटी सेंटर में एडमिट रोगी हनुमान प्रसाद सुथार के लिए अपना प्लाज्मा दान कर इंसानियत का फर्ज अदा किया।
इसी क्रम में फ़रोग नजम उस्ता के जरूरतमंद मरीजो के लिए प्लाज्मा डोनेशन करने पर फिक्र ए मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन की पूरी टीम उनका और तमाम डोनर्स का शुक्रिया अदा करती है और लोगों से प्लाज़्मा डोनेट करने की अपील भी करती है, इस मौक़े पर डॉक्टर अरुण भारती, डॉक्टर तहसीन अनवर, डॉक्टर प्रेम पड़िहार, डॉक्टर ईशान जोशी, फिक्र ए मिल्लत के रक्तप्रभारी अब्दुल क़दीर गौरी एवं प्रोजेक्ट मैनेजर एवं ब्लड डोनेशन मोटिवेटर शाहिद कायमखानी आदि मौजूद थे।।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...