*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
पटाखे बेचे तो दस हजार, छोड़े तो 2 हजार रुपए का लगेगा जुर्माना
जुर्माना लगाने के लिए विभिन्न अधिकारी किए गए अधिकृत
बीकानेर, 7 नवंबर। जिला मजिस्ट्रेट नमित मेहता ने एक आदेश जारी कर किसी भी दुकानदार द्वारा पटाखे या आतिशबाजी बेचेने और किसी भी व्यक्ति द्वारा आतिशबाजी चलाने या छोड़ने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया है। आदेशानुसार किसी भी दुकानदार द्वारा पटाखे बेचने पर 10 हजार तथा किसी भी व्यक्ति द्वारा पटाखे व आतिशबाजी चलाए जाने पर 2 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।
जिला मजिस्ट्रेट ने राजस्थान एपिडेमिक एक्ट 2020 के तहत राज्य सरकार द्वारा पटाखे बेचने व आतिशबाजी चलाए जाने पर लगाई गई रोक के आदेशों की कठोरता से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
ये अधिकारी होंगे अधिकृत
आदेश का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई करने के लिए सभी कार्यवाहक मजिस्ट्रेट, एसआई व इससे ऊपर के रैंक वाले पुलिस अधिकारी, नगर निगम ,नगर पालिका या नगर परिषद के रेवेन्यू इंस्पेक्टर व ऊपर के अधिकारी, सीईओ जिला परिषद और विकास अधिकारी अपने -अपने क्षेत्राधिकार में अधिकृत किए गए हैं।
जिला मजिस्ट्रेट नमित मेहता ने आदेश जारी कर पुलिस अधीक्षक को भी इस संबंध में कार्यवाही सुनिश्चित करवाने को कहा है। आदेशानुसार आदेश की अनुपालना सुनिश्चित करवाने के लिए सभी पुलिस अधिकारी जो ए एस आई की रैंक से नीचे नहीं हो, कार्रवाई करेंगे। जिला मजिस्ट्रेट ने इस संबंध में सभी उपखंड मजिस्ट्रेट को भी आदेश जारी कर उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...