*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
जिला परिषद के लिए अंतिम दिन आए 121 नाम निर्देशन पत्र
जिला परिषद के 29 वार्डो के लिए कुल 128 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत
बीकानेर, 09 नवंबर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2020 के तहत नाम निर्देशन पत्र जमा करवाने के अंतिम दिन जिला परिषद सदस्य के 29 वार्डों के लिए 121 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने बताया कि जिला परिषद सदस्य की 29 सीटों के लिए अंतिम दिन 121 और कुल 128 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए गए हैं।
मेहता ने बताया कि बीकानेर पंचायत समिति सदस्य के लिए अंतिम दिन 111 और कुल 136 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए हैं। इसी प्रकार नोखा पंचायत समिति में नाम निर्देशन पत्र जमा करवाने के अंतिम दिन 69 और कुल 79 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए हैं। पूगल पंचायत समिति में नाम निर्देशन पत्र जमा कराने के अंतिम दिन ही सभी 59 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में नाम निर्देशन पत्र जमा कराने के अंतिम दिन 65 और कुल 94 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए हैं । इसी प्रकार लूणकरणसर में अंतिम दिन 84 और कुल 118 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए गए। पांचू पंचायत समिति में अंतिम दिन 72 और कुल 80 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए गए। कोलायत पंचायत समिति में नाम निर्देशन पत्र जमा कराने के अंतिम दिन 98 और कुल 101 नाम निर्देशन पत्र विभिन्न प्रत्याशियों द्वारा प्रस्तुत किए। खाजूवाला में सभी 76 नाम निर्देशन पत्र अंतिम दिन प्रस्तुत किए गए। इसी प्रकार बज्जू पंचायत समिति में अंतिम दिन 76 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए जबकि कुल 77 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए गए हैं।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...