*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
राजस्थानी भाषा और साहित्य में जाम्भाणी साहित्य का योगदान' विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेब संगोष्ठी का आयोजन 11 नवंबर को
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
राजस्थानी भाषा और साहित्य में जाम्भाणी साहित्य का योगदान' विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेब संगोष्ठी का आयोजन 11 नवंबर को
राजस्थानी भाषा, साहित्य और संस्कृति अकादमी बीकानेर और जाम्भाणी साहित्य अकादमी बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार 11 नवम्बर को 'राजस्थानी भाषा और साहित्य में जाम्भाणी साहित्य का योगदान' विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेब संगोष्ठी का आयोजन
जाम्भाणी साहित्य अकादमी बीकानेर के आठवें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर राजस्थानी भाषा, साहित्य और संस्कृति अकादमी बीकानेर और जाम्भाणी साहित्य अकादमी बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार 11 नवम्बर को 'राजस्थानी भाषा और साहित्य में जाम्भाणी साहित्य का योगदान' विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेब संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
यह जानकारी देते हुए जाम्भाणी साहित्य अकादमी के प्रेस प्रभारी पृथ्वी सिंह बैनीवाल ने बताया कि संगोष्ठी में अबतक लगभग 2500 से ऊपर पंजीकरण हो चुके हैं। संगोष्ठी 10 बजे शुरू होगी, जिससे पूर्व प्रातः 7 बजे से हवन पाहल और 10 नवंबर रात्रि 8 बजे से जागरण का आयोजन होगा।
बैनीवाल ने बताया कि संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी शिरकत करेंगे, वहीं साहित्य अकादमी दिल्ली के राजस्थानी प्रकोष्ठ व उत्तर क्षेत्र मंडल की संयोजक मधु आचार्य 'आशावादी' अध्यक्षता करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में नोखा से विधायक बिहारीलाल बिश्नोई उपस्थित रहेंगे।
वहीं राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर के पूर्व उप प्राचार्य डॉ. मदन केवलिया, राजकीय लोहिया महाविद्यालय चुरू के पूर्व प्राचार्य डॉ. भंवर सिंह सामौर, राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान बीकानेर से पूर्व वरिष्ठ शोध अधिकारी डॉ. कृष्णलाल बिश्नोई, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर के राजस्थानी विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुरेश सालवी, जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर के राजस्थानी विभाग के अध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी बोराणा विशिष्ठ वक्ता के रूप में अपना उद्बोधन देंगे। कार्यक्रम का अकादमी के फेसबुक पेज पर लाइव प्रसारण भी होगा।
उल्लेखनीय है कि अकादमी अध्यक्ष स्वामी श्री कृष्णानंद आचार्य और संरक्षक सरस्वती बिश्नोई के सानिध्य में जाम्भाणी साहित्य अकादमी, बीकानेर की स्थापना को आठ वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इन आठ वर्षों में अकादमी ने बड़ी संख्या में जाम्भाणी साहित्य के प्रकाशन के साथ साथ विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी/ वेबिनार, जाम्भाणी संस्कार शिविर आदि विभिन्न आयोजन प्रतिवर्ष करती आ रही है।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...