*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
रम्मत कलाकार आचार्य के निधन पर अनेक संस्थाओं ने जताई संवेदना
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
क्लिक करें हैडिंग सुनें 👉
🔊
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
क्लिक करें खबर सुनें 👉
🔊 रम्मत कलाकार आचार्य के निधन पर अनेक संस्थाओं ने जताई संवेदना
बीकानेर, 7 अक्टूबर। अमर सिंह राठौड़ की वीर रस प्रधान रम्मत के वरिष्ठ कलाकार रामनारायण आचार्य के निधन पर अनेक लोगों ने संवेदना जताई है।भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, धरणीधर ट्रस्ट के अध्यक्ष रामकिशन आचार्य, कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित, वरिष्ठ रंगकर्मी प्रदीप भटनागर, कांग्रेस महासचिव आनंद जोशी, कर्मचारी नेता बृजराज आचार्य, कांग्रेस नेता संजय आचार्य, भाजपा नेता गोकुल जोशी, पार्षद अरविंद किशोर आचार्य, कालेश आचार्य, उस्ताद डाॅ. मेघराज आचार्य, जमनादास कल्ला नाट्य संस्थान के कपिल ओझा, एड. मदन व्यास, गुरुदेव साइक्लिंग अकादमी के किसन पुरोहित, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष ऋषि कुमार व्यास, पश्चिमी राजस्थान खेल लेखक संघ के मनोज व्यास, ने आचार्य के निधन को लोक नाट्य परम्परा के युग का अंत बताया।रामनारायण आचार्य ने दशकों तक अमरसिंह राठौड़ की रम्मत में अमर सिंह राठौड़ की भूमिका निभाई। वह आचार्य महानंद ट्रस्ट के अध्यक्ष भी रहे। उन्हें राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर, जिला प्रशासन, नगर निगम सहित अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया। आचार्य का आकस्मिक निधन 6 अक्टूबर को हुआ। उनके निधन से लोक कलाकारों में शोक की लहर फैल गई। उनके निधन पर मुक्ति संस्था के अध्यक्ष हीरालाल हर्ष, वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र जोशी, रंगीला फाउण्डेशन के अध्यक्ष एड. बसंत आचार्य, सेवर्स स्क्वायर के अध्यक्ष विजय बाफना, टाइगर यूथ क्लब के अध्यक्ष पवन व्यास, महानंद ट्रस्ट के गेवर चंद आचार्य, अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद के सुरेन्द्र व्यास, विप्र फाउण्डेशन की मीना आचार्य, आर.सी. पुरोहित मेमोरियल समिति के अध्यक्ष कृष्ण चंद्र पुरोहित ने भी शोक जताया।
✍️
📒 CP MEDIA
🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...