*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
क्लिक करें हैडिंग सुनें 👉
🔊 लेखकों-साहित्यकारों के लिए पुरस्कार जीतने का अवसर गोइन्का साहित्य पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित राजस्थानी और हिंदी के साहित्यकारों को दिए जाते हैं यह पुरस्कार
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
क्लिक करें खबर सुनें 👉
बैंगलूरू/चूरू, 15 सितम्बर। साहित्य एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में
संलग्न कमला गोइन्का फाउण्डेशन अपने साहित्यिक पुरस्कारों की शृंखला में हिंदी
एवं राजस्थानी के मुख्य पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चूरू निवासी
एवं बैंगलूरू प्रवासी तथा कमला गोइन्का फाउण्डेशन के प्रबंध न्यासी श्यामसुन्दर
गोइन्का ने बताया कि सम्पूर्ण भारत के राजस्थानी व हिंदी साहित्यकारों इन
पुरस्कारों के लिए अपनी प्रविष्टियां भेज सकते हैं।
गोइन्का ने बताया कि फाउण्डेशन की ओर से राजस्थानी भाषा में मातुश्री कमला
गोइन्का राजस्थानी पुरस्कार, रमादेवी गोइन्का महिला राजस्थानी साहित्य पुरस्कार
तथा हिंदी भाषा में स्नेहलता गोइन्का व्यंग्यभूषण पुरस्कार, यशस्वी सत्यनारायण
गोइन्का हिन्दी साहित्य पुरस्कार, रत्नीदेवी गोइन्का वाग्देवी पुरस्कार के लिए
साहित्यकार 15 नवंबर 2020 तक अपनी प्रविष्टि फाउण्डेशन के बैंगलूरू कार्यालय
में भिजवा सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि कमला गोइन्का फाउण्डेशन द्वारा प्रवर्तित एक लाख ग्यारह हजार
एक सौ ग्यारह रुपये का "मातुश्री कमला गोइन्का राजस्थानी पुरस्कार" राजस्थान के
साहित्यकारों द्वारा लिखित सर्वश्रेष्ठ प्रकाशित मूल राजस्थानी पुस्तक के लिए
प्रदान किया जाता है, वहीं एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपये का "स्नेहलता
गोइन्का व्यंग्यभूषण पुरस्कार" सम्पूर्ण भारत के व्यंग्यकार साहित्यकारों
द्वारा लिखित सर्वश्रेष्ठ व्यंग्य विधा में प्रकाशित पुस्तक के लिए प्रदान किया
जाता है। वहीं एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपये का "यशस्वी सत्यनारायण
गोइन्का हिन्दी साहित्य पुरस्कार" सम्पूर्ण भारत के हिन्दी साहित्यकारों द्वारा
लिखित सर्वश्रेष्ठ हिन्दी के किसी भी विधा में प्रकाशित पुस्तक के लिए, इक्यावन
हजार रुपये का "रत्नीदेवी गोइन्का वाग्देवी पुरस्कार" सम्पूर्ण भारत के महिला
साहित्यकारों द्वारा लिखित सर्वश्रेष्ठ हिन्दी के किसी भी विधा में प्रकाशित
पुस्तक के लिए तथा इक्यावन हजार रुपये का "रमादेवी गोइन्का महिला राजस्थानी
साहित्य पुरस्कार" सम्पूर्ण राजस्थान के महिला साहित्यकारों द्वारा लिखित
सर्वश्रेष्ठ राजस्थानी के किसी भी विधा में प्रकाशित पुस्तक के लिए प्रदान किया
जाता है।
गोइन्का जी ने यह भी बताया है कि जो भी हिन्दी व राजस्थानी साहित्यकार
फाउण्डेशन द्वारा सम्मानित किये जा चुके हैं, वे इस वर्ष से इन पुरस्कारों के
लिए अपनी प्रविष्टि भेज सकते हैं।
फाउण्डेशन के कार्यकारी सचिव कमलेश यादव ने बताया कि द्विवर्षीय कालावधि में
वर्ष 1999 से प्रदान किए जाते आ रहे हैं यह पुरस्कार गत पांच वर्षों में लिखित
व प्रकाशित हिन्दी तथा राजस्थानी भाषा की पुस्तकों व साहित्यकारों के साहित्य
के प्रति किये गये समग्र-योगदान के आधार पर दिया जाता है। इन पुरस्कारों के लिए
वर्ष 2016-2020 के बीच की अवधि में प्रकाशित पुस्तक की तीन-तीन प्रतियां
प्रविष्टि के संग साहित्यकारों का साहित्य के प्रति अन्य योगदान की भी विस्तृत
जानकारी के साथ प्रस्ताव-पत्र एवं पासपोर्ट आकार की दो फोटो फाउण्डेशन के
बैंगलूरू कार्यालय में 15 नवंबर 2020 तक भेजी जा सकती हैं। यादव ने बताया कि
प्रविष्टि-पत्र, नियमावली एवं अधिक जानकारी के लिए फाउण्डेशन के बैंगलूरू
कार्यालय— नंबर 6, केएचबी इंडस्ट्रियल एरिया, दूसरा क्रॉस, यलहंका न्यू टाऊन,
बैंगलोर-560064, मो. 9900020161 ई-डाक : kgf@gogoindia.com या visit us at :
www.kgfmumbai.com या साधारण पत्र द्वारा संपर्क किया जा सकता है।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...