*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
क्लिक करें हैडिंग सुनें 👉
🔊
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
क्लिक करें खबर सुनें 👉
🔊 बीकानेर तकनीकी विश्विद्यालय और राजस्थान नियोक्ता संघ एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित आत्मनिर्भर भारत सप्ताह का भव्य समापन।
आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करना हम सब का नैतिक दायित्व : एच.डी.चारण, कुलपति
बीकानेर तकनीकी विश्विद्यालय के एक सप्ताह चले “आत्मनिर्भर भारत सप्ताह” का शुभारम्भ माननीय राज्यपाल महोदय श्री कलराज मिश्र द्वारा किया गया था इस कार्यक्रम के अध्यक्ष माननीय राज्यपाल महोदय ने वोकल फॉर लोकल के नारे पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आत्मनिर्भर भारत हेतु सूक्ष्म लघु एवं मध्यम वर्गीय उद्योगों को आत्मनिर्भर बनाकर ही देश को वैश्विक ताकत के रूप में ऊभारा जा सकता है। उद्धघाटन समारोह में उद्योग जगत से श्री वी.के.जैटली, सीइओ, डीसीएम श्रीराम इंडस्ट्रीज एवं श्री एन.के.जैन अध्यक्ष राजस्थान नियोक्ता संघ को भी आमंत्रित किया गया। इन्हौने बताया कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम वर्गीय की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार से विद्यार्थी इन समस्याओं का समाधान विद्यार्थी में रचनात्मक विचार पर नवाचार द्वारा कर सकते है।
कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में कृषि को आत्मनिर्भर बनाने से संबंधित विषय पर चर्चा की गई। इस दौरान नाबार्ड के भूतपूर्व चीफ जनरल मैनेजर श्री अर्जुन रतनू व नेशनल इंस्टीट्यूट आफ एग्री बिजनेस के निदेशक डॉ रमेश मितल विशेषज्ञ के रूप में जुड़े इस दौरान कृषि विकास से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई एवं कृषि को आत्मनिर्भर बनाने हेतु विद्यार्थियों को योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो.एच.डी.चारण ने बताया कि शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर भारत मिशन से जुड़ना होगा व अपने आस-पास के समाज कि समस्याओं के समाधान पर कार्य करना होगा जिससे विद्यार्थी व समाज दोनों ही आत्मनिर्भर बनकर देश को आत्मनिर्भर बना सके।
कार्यक्रम के तृतीय दिवस पर उद्यमिता एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देतु हुए उद्यमी श्रीमति दीपा माथुर (संस्थापक, अध्यक्ष क्वालिस) एवं श्रीमति उमा रतनू संस्थापक, नारी उत्थान संस्थान ने अपने उद्धबोधन द्वारा महिलाओं को आगे बढकर आत्मनिर्भर भारत मिशन में योगदान देने हेतु प्रेरित किया। उन्हौनें बताया कि भारत के आत्मनिर्भर बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका निभाते हुए महिलाऐ अपने कौशल विकास द्वारा भारत को आत्मनिर्भर बना सकेगी।
चतुर्थ सत्र में जमीनी व सामाजिक नवाचार की आत्मनिर्भर भारत में भूमिका पर चर्चा की गई इस दौरान विश्व स्तर पर प्रख्यात पद्मश्री प्रो.अनिल के.गुप्ता, संस्थापक हनी बी नेटवर्क व प्राध्यापक आईआईएम, अहमदाबाद एवं आईआईटी, मुंबई मुख्य अतिथि के रूप में जुड़े। साथ ही श्री प्रवीण भंडारी संस्थापक, प्रमाण ग्रुप कोटा विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजुद थे।
विशेषज्ञों ने आत्मनिर्भर भारत में योगदान देने हेतु पारम्परिक ज्ञान व स्थानीय बुद्धिमता को तकनीकी के साथ जोड़कर अद्धभुत अविष्कार में बदलने हेतु विद्यार्थियों को प्रेरित किया इस दौरान विश्वविद्यालय के खोज प्रकोष्ठ व ग्रामीण उद्धमिता प्रकोष्ठ की गतिविधियों पर भी इस कार्यक्रम के समन्वयक श्री मदन लाल सियाग व सह समन्वयक डॉ. ममता शर्मा पारीक, श्री रवि गोयल, श्रीमति नीलम स्वामी, श्री नटवर सिंह वं श्री रामश्रवण द्वारा विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर भारत मिशन में योगदान देने हेतु डिजिटल माध्यम से लगभग सात हजार विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को शपथ ग्रहण भी करवाई गई। डॉ.वाई.एन.सिंह निदेशक अकादमिक अफेयर्स एवं प्राचार्य युसीईटी बीकानेर द्वारा प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि श्री अतुल कोठारी, राष्ट्रीय सचिव शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास एवं विशिष्ठ अतिथि प्रेम आनंद मिश्रा, डीन गुजरात विद्यापीठ मौजुद रहे। इन्हौने बताया कि शिक्षा का आत्मनिर्भर भारत में अहम भूमिका है। समापन समारोह के दौरान बीटीयू से संबन्द्ध 42 महाविद्यालयों जो कि राज्य के आधे से ज्यादा भू भाग पर फैले हैं, में ग्रामीण उद्यमिता विकास का उद्धघाटन किया गया। कार्यक्रम में डॉ.एस.के.बंसल डीन एफओईए, डॉ.एस.के.मेहला, एचओडी एचईएएस एवं श्री लक्ष्मण सिंह ख्ंगारोत भी मौजुद रहे। आत्मनिर्भर भारत मिशन प्रकोष्ठ की सलाहकार डॉ ममता शर्मा पारीक ने बताया कि भविष्य में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु कृषि उत्पादन संघठनों (FPO)/क्षेत्रीय खादी एवं ग्रामीण उद्योग (KVI) /क्षेत्रीय व्यापार/कुटीर उद्योगों के साथ मिलकर परस्पर अनुभव और ज्ञान को सांझा कर विद्यार्थियों को ग्रामीण उद्यमिता के अवसर प्रदान कर ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा दिया जाएगा। इस कार्यक्रम के समन्वयक श्री मदन लाल सियाग व सह समन्वयक डॉ. ममता शर्मा पारीक, श्री रवि गोयल, श्रीमति नीलम स्वामी, श्री नटवर सिंह वं श्री रामश्रवण द्वारा विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर भारत मिशन में योगदान देने हेतु डिजिटल माध्यम से लगभग सात हजार विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को शपथ ग्रहण भी करवाई गई।
✍️
📒 CP MEDIA
🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...