*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
"रेलवे" :: टिकट के लिए फिर लॉकडाउन से पहले की तरह आधेे घंटे की भी व्यवस्था 10 अक्टूबर सेे बहाल
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
क्लिक करें हैडिंग सुनें 👉
🔊. "रेलवे" :: टिकट के लिए फिर लॉकडाउन से पहले की तरह आधेे घंटे की भी व्यवस्था 10 अक्टूबर सेे बहाल
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
क्लिक करें खबर सुनें 👉
🔊 "रेलवे" :: टिकट के लिए फिर लॉकडाउन से पहले की तरह आधेे घंटे की भी व्यवस्था 10 अक्टूबर सेे बहाल..., -श्याम मारू-बीकानेर। अब ट्रेन रवाना होने से 30 मिनट पहले भी टिकट बुक करवाया जा सकेगा। यह व्यवस्था लाॅकडाउन से पहले लागू थी जिसे 10 अक्टूबर से पुनः बहाल किया जा रहा है। भारतीय रेलवे ने 10 अक्टूबर से दूसरे रिजर्वेशन चार्ट (second reservation chart) तैयार करने की पहले की प्रणाली को बहाल करने का फैसला किया है। कोविड काल से पहले लागू निर्देशों के अनुसार, ट्रेन प्रस्थान के निर्धारित समय से कम से कम 4 घंटे पहले पहला रिजर्वेशन चार्ट तैयार किया जाता था। इसके बाद, दूसरे रिजर्वेशन चार्ट (second reservation chart) तैयार होने तक पीआरएस काउंटरों के साथ-साथ इंटरनेट के माध्यम से पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध सीटें बुक की जा सकती है। रेलगाड़ियों के प्रस्थान के निर्धारित पुनर्निर्धारित समय से 5 मिनट से 30 मिनट पहले के बीच दूसरा रिजर्वेशन चार्ट (second reservation chart) तैयार किया जाता था। किराया वापसी करने के नियमों के प्रावधानों के अनुसार, इस अवधि के दौरान बुक की गई टिकटों को रद्द करने की भी अनुमति दी गई थी। महामारी के कारण, ट्रेनों के प्रस्थान के निर्धारितध्पुनर्निर्धारित समय से 2 घंटे पहले दूसरे रिजर्वेशन चार्ट तैयार करने के समय में तबदीली लाने के निर्देश दिए गए थे। रेल यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए जोनल रेलवे के अनुरोध के अनुसार इस मामले पर सोच विचार किया गया और यह निर्णय लिया गया है कि ट्रेन के प्रस्थान के निर्धारित पुनर्निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले दूसरा रिजर्वेशन चार्ट तैयार किया जाएगा। तदनुसार, दूसरा चार्ट तैयार करने से पहले आॅनलाइन और पीआरएस टिकट काउंटर दोनों पर टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। सीआरआईएस ने सॉफ्टवेयर में आवश्यक संशोधन करने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं ताकि इस प्रावधान को दिनांक 10 अक्टूबर से बहाल किया जा सके।
✍️
📒 CP MEDIA
🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...