*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
*कृषि विद्यार्थियों के लिए ई-जर्नल एवं ई-थिसिस की हो प्रभावी व्यवस्था*
*कुलपति ने किया विभिन्न इकाईयों का निरीक्षण*
बीकानेर, 8 सितम्बर। कोरोना संक्रमण के मौजूदा दौर में कृषि विद्यार्थी ई-जर्नल एवं ई-थिसिस का अधिकतम उपयोग कर सकें, इसके लिए प्रभावी व्यवस्था की जाएगी।
स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने मंगलवार को केन्द्रीय पुस्तकालय के निरीक्षण के दौरान यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में कृषि विद्यार्थी, पुस्तकालय में आकर जर्नल एवं थीसिस का अवलोकन नहीं कर सकते। ऐसे में यह व्यवस्था की जाए, कि विद्यार्थी ई-रिसोर्सेज का अधिकतम उपयोग कर सके। उन्होंने बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा कंसोटियम फोर ई-रिसोर्सेज इन इंडिया (सेरा) के तहत 18 सौ से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर के जर्नल तथा कृषि कोष के तहत तीन हजार से अधिक ई-थीसिस विद्यार्थियों के लिए आॅनलाइन माध्यम पर उपलब्ध करवाए हैं। इनके लिंक विद्यार्थियों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।
*शीघ्र तैयार हो ‘मोबाइल फ्रेंडली वेबसाइट’*
कम्प्यूटर अनुप्रयोग केन्द्र के अवलोकन के दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय की बेबसाइट को ‘मोबाइल फ्रेंडली’ बनाने का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विश्वविद्यालय कार्मिकों के वेतन संबंधी डाटा का अवलोकन किया। विश्वविद्यालय परिसर में स्थित समन्वित कृषि प्रणाली इकाई को माॅडल रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक कार्यालय, राष्ट्रीय बीज परियोजना कार्यालय का भी अवलोकन किया।
*हाईटेक नर्सरी का किया अवलोकन*
कुलपति ने विश्वविद्यालय की हाईटेक नर्सरी का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि सरकारी एजेंसियों से संपर्क कर खेजड़ी, केर, कुमट, बेर, आंवला, बेलपत्र एवं गूंदा सहित शुष्क क्षेत्र के पौधे अधिक से अधिक संख्या में लगवाने के प्रयास हों। उन्होंने कहा कि नीम, शीशम, बकायन और अरडू आदि छायादार, सेंजना, अर्जुन, निरगुंदी, हरसिंगार और मीठा नीम आदि औषधीय तथा गुलदाउदी, गुड़हल और पाम जैसे सजावटी पौधे उचित दरों पर आमजन को उपलब्ध करवाए जाएं।
*‘किचन गार्डन’ के लिए करें प्रेरित*
कुलपति ने कहा कि शहरी क्षेत्र के लोगों को घरों की छतों पर किचन गार्डन विकसित करने के लिए प्रेरित किया जाए। विश्वविद्यालय द्वारा इसके लिए टमाटर, बैंगन, मिर्च, पपीता आदि सब्जियों की पौध तैयार की जाए। उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट इकाई, केंचुआ खाद आदि का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि नर्सरी द्वारा अधिक से वर्मी कम्पोस्ट एवं खाद तैयार की जाए। कुलपति ने खजूर अनुसंधान केन्द्र तथा चारा प्रबंधन केन्द्र का अवलोकन भी किया।
-----
-----
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...