*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
*अनुसंधान कार्यों का लाभ किसानों तक पहुंचे-कुलपति*
*प्रो. सिंह ने किया कृषि अनुसंधान केन्द्र का निरीक्षण*
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
*अनुसंधान कार्यों का लाभ किसानों तक पहुंचे-कुलपति*
*प्रो. सिंह ने किया कृषि अनुसंधान केन्द्र का निरीक्षण*
🇮🇳
*अनुसंधान कार्यों का लाभ किसानों तक पहुंचे-कुलपति*
*प्रो. सिंह ने किया कृषि अनुसंधान केन्द्र का निरीक्षण*
बीकानेर, 6 सितम्बर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने रविवार को बीछवाल स्थित कृषि अनुसंधान केन्द्र पर संचालित विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि कृषि वैज्ञानिकों के अनुसंधान कार्यों का लाभ किसानों तक पहुंचे, इसके लिए समन्वित प्रयास किए जाएं। ऐसी तकनीकें इजाद हों, जिनसे खेती की लागत में कमी आए तथा किसानों को अधिक मुनाफा मिले। किसानों को बूंद-बूंद पानी के प्रबंधन के लिए भी जागरुक किया जाए। उन्होंने केन्द्र पर संचालित शुष्क दलहन, बाजरा, मूंगफली, मृदा परीक्षण, फसल अनुक्रिया, लवणीय मृदा, चारा प्रबंधन एवं शुष्क फलों में हो रहे अनुंसधान एवं नवाचारों के प्रक्षेत्र का भ्रमण किया।
कुलपति ने केन्द्र के कार्यों को सराहा तथा बताया कि केन्द्र द्वारा सेवण घास के लगभग 7 क्विंटल बीज विक्रय किए गए हैं। उन्होंने रबी एवं खरीफ फसलों के बीज उत्पादन की समीक्षा भी की। केन्द्र के कृषि वैज्ञानिकों की बैठक ली तथा परिसर में पौधारोपण भी किया। उन्होंने जैविक खेती के प्रोत्साहन की बात कही। अनुसंधान निदेशक डाॅ. पी. एस. शेखावत ने केन्द्र की समस्त गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय समन्वित कृषि विकास योजना के तहत केन्द्र में सात परियोजनाएं संचालित हो रही हैं। उन्हांेने ग्वार की विभिन्न किस्मों के प्रबंध, बाजरा प्रजनक एवं बीज तैयार करने आदि के बारे में बताया।
इस दौरान क्षेत्रीय अनुसंधान निदेशक डाॅ. एस. आर. यादव, उपनिदेशक अनुसंधान डाॅ. पी. सी. गुप्ता, डाॅ. ए. आर. नकवी, डाॅ. एच. एल. देसवाल, डाॅ. नरेन्द्र सिंह, डाॅ. राजेन्द्र सिंह राठौड़, डाॅ. ए. एस. गोदारा, डाॅ. रणजीत सिंह, डाॅ. एस. पी. सिंह, डाॅ. आर. सी. बैरवा, डाॅ. बी. डी. एस नाथावत एवं डाॅ. शिवनारायण आदि मौजूद रहे।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...