*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
डोडा पोस्त सहित स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त, इसी गाड़ी में से पुलिस ने एक पिस्टल भी बरामद की
बीकानेर। जिले की महाजन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में डोडा पोस्त सहित स्कॉर्पियो गाड़ी को जब्त किया है। इस गाड़ी में से पुलिस ने एक पिस्टल भी बरामद की है। सीआई सत्यनारायण गोदारा से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बीकानेर से श्रीगंगानगर की तरफ जा रही आरजे 21 नंबरों की स्कॉर्पियो गाड़ी को रूकवाने का प्रयास किया लेकिन गाड़ी चालक ने गाड़ी को रोका नहीं तो पुलिस ने पीछा कर गाड़ी को जब्त किया। गोदारा के अनुसार चालक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। गाड़ी में तलाशी के दौरान पुलिस को 2 क्विंटल 95 किलो 250 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। साथ ही एक पिस्टल भी बरामद हुई है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि गाड़ी किसकी है और गाड़ी उतरकर फरार होने वाला चालक कौन था। साथ ही पुलिस यह भी पता लगा रही है कि गाड़ी में डोडा पोस्त कहां से भरा गया और कहां ले जाया जा रहा था।
✍️
लायन
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...