*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
जल जीवन मिशन योजनाओ की स्वीकृति के लिए डॉ बी डी कल्ला से मिले विधायक बिश्नोई
नोखा 06-09-2020 ।
नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने आज राजस्थान सरकार के जलदाय मंत्री श्री बी डी कल्ला से मुलाकात कर नोखा विधानसभा व नोखा तहसील क्षेत्र हेतु जल जीवन मिशन के तहत प्रस्तावित की गई पेयजल योजनाओ की स्वीकृत करने की मांग की ।
विधायक बिश्नोई ने कहा कि नोखा विधानसभा क्षेत्र व नोखा तहसील के बड़े गांवों में लंबे समय से चली आ रही पेयजल की गंभीर समस्या को मध्यनजर रखते हुए जलदाय-विभाग से जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजनाओं को प्रस्तावित कर विभाग को भिजवाया है । जिनमे पांचू, ढिंगसरी, अणखीसर, काहिरा, सिंजगुरु, थावरिया, हिंयादेसर, साधासर, लालमदेसर बड़ा, कुचोर, बेरासर है ।
विधायक बिश्नोई ने कहा कि इस सम्बन्ध में विधानसभा के पिछले दोनों बजट सत्रों में इस बात की पुरजोर मांग सदन के माध्यम से आपके सामने रखी थी ।
इस सम्बन्ध में आप से व मुख्यमंत्री जी से व्यक्तिशः मिलकर व पत्र लिखकर भी आग्रह किया था।
विधायक बिश्नोई ने कहा कि ये सभी गांव आबादी के लिहाज से बड़े गांव है, जहां हजारों लोग पेयजल की विकट समस्या को झेलते आ रहे है । इसलिए उक्त परियोजनाओं को तत्काल स्वीकृति दी जाए, जिससे कि जनता को पीने का पानी मिलता रहे ।
उपरोक्त परियोजनाओ के सम्बन्ध में जलदाय मंत्री श्री बी डी कल्ला ने जल्द ही स्वीकृति की बात कही ।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...