*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
प्रभारी मंत्री शाले मोहम्मद पहुंचे श्रीडूंगरगढ़
इंदिरा रसोई योजना व श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी का किया निरीक्षण
🇮🇳
प्रभारी मंत्री शाले मोहम्मद पहुंचे श्रीडूंगरगढ़
इंदिरा रसोई योजना व श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी का किया निरीक्षण
बीकानेर, 07 सितंबर जिला प्रभारी मंत्री शाले मोहम्मद सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। यहां पहुंचने पर मंत्री शाले मोहम्मद ने इंदिरा रसोई योजना का निरीक्षण किया और भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
प्रभारी मंत्री ने श्रीडूंगरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा की उपलब्धता, निःशुल्क जांच की सुविधा की जानकारी के अलावा आॅपरेशन थियेटर और वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां वार्ड में भर्ती रोगियों से उनके उपचार के बारे में पूछा और चिकित्सकों से कहा कि आउट डोर तथा वार्ड में भर्ती रोगियों को चिकित्सालय से ही दवा उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने डीडीसी के निरीक्षण के दौरान दवाओं के रैपर देखकर पता किया कि दवाएं अवधिपार तो नहीं है। उन्होंने चिकित्सालय प्रभारी को निर्देश दिए कि अस्पताल में दवा समाप्त होने से पहले ही केन्द्रीय दवा भण्डार बीकानेर से आवश्यक दवाएं मंगवाली जाए। उन्होंने अस्पताल में कोविड-19 के रोगियों और संस्थागत प्रवस तथा टीकाकरण के बारे में भी जाना।
इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर खोलने की मांग भी रखी गई। जिस पर प्रभारी मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रोमा सेन्टर के लिए भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम दिव्या चैधरी, सीओ धर्माराम गिला, अधिशासी अधिकारी भवानी शंकर व्यास, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, राधेश्याम सारस्वत, कालू सोमानी, तुलसीराम चोरड़िया सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
-----
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...