*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
महिलाएं स्वावलम्बी होंगी तो समाज को मिलेगी नई दिशा-कुलपति
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
महिलाएं स्वावलम्बी होंगी तो समाज को मिलेगी नई दिशा-कुलपति
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
महिलाएं स्वावलम्बी होंगी तो समाज को मिलेगी नई दिशा-कुलपति
🇮🇳
महिलाएं स्वावलम्बी होंगी तो समाज को मिलेगी नई दिशा-कुलपति
एसकेआरएयू द्वारा गुसाईसर में सात दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ
बीकानेर, 5 सितम्बर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय द्वारा यूनिवर्सिटी सोशल रिसपोंसबिलिटी के तहत गोद लिए गए गुसाईंसर गांव में ‘ग्रामीण महिलाओं में सिलाई के माध्यम से उद्यमिता विकास’ विषयक सात दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को प्रारम्भ हुआ।
राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना के तहत आयोजित प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह थे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान महिलाएं नया हुनर सीखें एवं व्यावहारिक जीवन इसका उपयोग करें। महिलाएं स्वावलम्बी होंगी तो समाज को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के उपरांत महिलाएं समूह बनाकर कार्य करें। उत्पादों की मार्केटिंग की ओर भी ध्यान दें। उन्होंने कहा कि राज्यपाल एवं कुलाधिपति के निर्देशानुसार गोद लिए गुसाईसर गांव में नियमित रूप से गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। ग्रामीण इनका लाभ उठाएं। उन्होंने विश्वविद्यालय के खाद्य पोषण विभाग द्वारा बनाए जा रहे मूल्य संवर्धित उत्पादों के बारे में बताया तथा कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की पढ़ी-लिखी छात्राएं एवं महिलाएं भी एंतरप्रेन्योर के रूप में आगे आएं और समाज के समक्ष मिसाल प्रस्तुत करें।
प्रसार शिक्षा निदेशक डाॅ. एस. के. शर्मा ने कहा कि महिलाएं छोटे-छोटे नवाचारों से आत्मनिर्भर बन सकती हैं। विश्वविद्यालय इसमें पूर्ण सहयोग करेगा। उन्होंने अब तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया।
राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना के प्रभारी डाॅ. एन. के. शर्मा ने बताया कि 5 से 12 सितम्बर तक चलने वाले प्रशिक्षण में 35 महिलाएं एवं छात्राएं भाग ले रही हैं। कृषक पृष्ठभूमि की इन महिलाओं को प्रशिक्षण, वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य में एक प्रयास है।
प्रसार शिक्षा उपनिदेशक डाॅ. आर. के. वर्मा ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. नरेन्द्र पारीक ने किया। इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र प्रभारी डाॅ. दुर्गासिंह, डाॅ. सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...